Google Analytics Meta Pixel Birthday Special- एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह - Ekhabri.com

Birthday Special- एक अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह

हिंदुस्तान की फिल्म इंडस्ट्री की जब भी बात की जाएगी तो कुछ चुनिंदा कलाकारों में नसीरुद्दीन शाह का नाम जरूर लिया जाएगा। बॉलिवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह आज 20 जुलाई 2020 को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। थिअटर और सिनेमा में इंटरनैशनल लेवल पर ऐक्टिंग में अपना लोहा मनवा चुके नसीरुद्दीन शाह की फिल्मों के अलावा उनकी जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं है। नसीर को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए भारत सरकार पद्म श्री और पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाज़ चुकी है। आइए, जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ अनजाने किस्से।

नसीरुद्दीन शाह का जन्म 20 जुलाई, 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में हुआ था.

 नसीरुद्दीन शाह ने 18 साल की उम्र में राज कपूर और हेमा मालिनी की फिल्म ‘सपनो के सौदागर’ में काम किया था लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले उनका सीन एडिट कर दिया गया था.

उनका 19 साल की उम्र में अपने परिवार से झगड़ा हो गया था और उन्होंने 16 साल बड़ी मनारा सीकरी से शादी कर ली थी. उस समय नसीरुद्दीन का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं था और सभी ने उन्हें शादी करने से मना कर दिया था.

करीब 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके नसीरुद्दीन शाह अपने पूरे करियर में थिअटर और टीवी से भी जुड़े रहे हैं। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएट होने के बाद नैशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पास आउट हुए नसीरुद्दीन शाह फिल्मों में काम करने की इच्छा के साथ अपने NSD के दोस्त और साथी ओम पुरी के साथ एफटीआईआई, पुणे पहुंचे और यहीं से उनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई।

नसीर साब की दूसरी शादी रत्ना पाठक से हुई और इनके 2 बेटे इमाद शाह और विवान शाह हैं.

नसीरुद्दीन शाह के ससुर ‘बलदेव पाठक’ अपने जमाने के मशहूर दर्जी हुआ करते थे और वो सुपर स्टार राजेश खन्ना के कपड़े भी सिला करते थे

एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने बताया था कि एफटीआईआई में ट्रेनिंग के दौरान एक फिल्म में उन्हें, ओम पुरी और शबाना आजमी को कास्ट किया जाना था लेकिन उनकी तस्वीर देखने के बाद शबाना आजमी ने उनके साथ काम करने से इनकार कर दिया था। शबाना का कहना था कि उन्हें ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह की शक्ल पसंद नहीं आई। हालांकि यह अलग बात है कि इन तीनों कलाकारों ने बाद में एक साथ कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

फिल्म ‘प्रेम अगन’ में फिरोज खान ने अपने बेटे फरदीन खान के पिता के रोल के लिए नसीर साब को अप्रोच किया था लेकिन नसीर साब ने वह रोल करने से मना कर दिया क्योंकि नसीरुद्दीन शाह एक चैलेंजिंग रोल की चाहत रखते थे फिर आखिरकार फिरोज खान ने नसीर साब को गले लगाकर कहा, ‘मैं आपकी भावनाओ को समझ सकता हूं.’

 नसीरुद्दीन शाह को पहले ‘परिंदा’ फिल्म में नाना पाटेकर के किरदार के लिए लिया जाने वाला था. लेकिन बात बन नहीं पाई.

भारतीय फिल्मों में योगदान के लिए भारत सरकार ने नसीरुद्दीन शाह को ‘पद्म भूषण’ और ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया.

नसीरुद्दीन शाह को फिल्म ‘स्पर्श’, ‘पार’ और ‘इकबाल’ फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

नसीरुद्दीन शा की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘आक्रोश,’ स्पर्ष ‘,’ मिर्च मसाला ‘,’ भवानी भवई ‘,’ अर्ध सत्य ‘,’ मंडी ‘और’ चक्र ‘जैसी फिल्मों में काम किया.

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


धरसीवा: आईडीबीआई बैंक धोखाधड़ी पर खाताधारकों का उग्र प्रदर्शन

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
धरसीवा। आईडीबीआई बैंक की धोखाधड़ी के शिकार खाताधारकों का धैर्य अब टूट गया है। करीब डेढ़ माह से न्याय की मांग कर रहे पीड़ितों ने धरसीवा स्थित बैंक शाखा में तालाबंदी कर दी और बैंक के सामने धरना प्रदर्शन शुरू...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

जांजगीर: पामगढ़ में रिटायर्ड आर्मी हवलदार ने गोली मारकर युवक को घायल किया

By User 6 / March 23, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह गोली चलने से हड़कंप मच गया। आर्मी से रिटायर्ड हवलदार ने गाली-गलौज के विवाद में एक युवक को अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी और उसके सहयोगी...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...

IPL 2026 से पहले BCCI का बड़ा फैसला, इस साल टूर्नामेंट में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी, जानें वजह

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, नए सीजन के आगाज से पहले एक बड़ा अपडेट सामने आया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आगामी सीजन में ओपनिंग सेरेमनी...

कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *