धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश में फिर धान समर्थन मूल्य चुनावी मुद्दा बनने जा रहा है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा धान के समर्थन मूल्य को लेकर दिए बयान से प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस बयान पर भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं आने लगी है।
दरअसल, कृषि मंत्री चौबे ने पिछले दिनों अपने बयान में कहा था कि किसानों को भाजपा के 2183 रु समर्थन मूल्य पर भरोसा नहीं है। भूपेश की अगली सरकार सभी को 2800, 3500 और 4000 तक समर्थन मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान भारतीय जनता पार्टी के झूठ, भ्रम और छलावे में नहीं आने वाला है। भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ के किसानों को धान की कीमत वायदे से ज्यादा मिल रहा है। आगे और ज्यादा की उम्मीद भी किसानों को भूपेश की अगली सरकार से ही है।
कृषि मंत्री चौबे ने यह भी कहा था कि छत्तीसगढ़ का किसान यह मान चुका है कि भूपेश पर भरोसे की अगली सरकार में आने वाले समय में धान की कीमत यह 3000, 3600 और 4000 रूपए प्रति क्विंटल मिलेगा। भाजपा के 2183 पर भी छत्तीसढ़ के किसानों को भरोसा नहीं है, उन्होंने 2014 में वादा किया था भाजपा ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी-2 फार्मूले पर 50 प्रतिशत लाभ के साथ एमएसपी देने का, 9 साल हो गए क्या हुआ उसे वादे का?
कृषि मंत्री द्वारा किसानों को दिए जा रहे लुभावने वादे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि दूर के ढोल सुहावने होते है। केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ के किसानों को समर्थन मूल्य में धान खरीदी का लाभ मिल रहा है।
वहीं, भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे के 3600 रु प्रति क्विंटल धान खरीदी मूल्य की बात पर पलटवार करते हुए उन्हें लबरा सरकार की संज्ञा दे डाली। उन्होंने कहा कि लबरा सरकार के लबरा मंत्री किसानों को फिर ठगने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल किसानों को लुभाने के लिए भूपेश सरकार ने पिछले 4 सालों में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने की बात हो या फिर गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी का मामला सरकार किसानों के करीब ही दिख रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को खुद को किसान हितैषी दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
March 3, 2026 /
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को मजबूत बनाने...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...
By User 6 /
March 1, 2026 /
CG News: बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी के जगदलपुर स्थित मंदिर में कुछ सप्ताह पहले हुई चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरोपी को धर दबोचा है, पुलिस ने आरोपी की पहचान...
By User 6 /
March 1, 2026 /
MP News: इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब भारतीय यात्रियों पर भी पड़ता दिख रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर दावा किया है...
By User 6 /
March 3, 2026 /
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...
By User 6 /
March 2, 2026 /
Bilaspur News: राधिका विहार में पति-पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान Bilaspur News के अनुसार न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पति-पत्नी ने कथित...