Google Analytics Meta Pixel भाजपा राजनीति प्रेरित बात कर रही, 1 दिसंबर धान खरीदी की आदर्श तारीख: सुशील आनंद - Ekhabri.com

भाजपा राजनीति प्रेरित बात कर रही, 1 दिसंबर धान खरीदी की आदर्श तारीख: सुशील आनंद

कांग्रेस ने दिया भाजपा की कॉन्फ्रेंस का जवाब
रायपुर। भाजपा के धान खरीदी पर की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा राजनीति प्रेरित और झूठी बात कर रही। मुख्यमंत्री द्वारा घोषित धान खरीदी की तिथि 1 दिसंबर धान खरीदी की आदर्श तिथि है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष देर से वर्षा हुई। धान की फसल अब पक रही है। अभी तक 95 प्रतिशत से अधिक धान खेतो में पड़ा है उसकी कटाई नहीं हुई है। कटाई के बाद खलिहानों में धान की मिसाई होगी, तब धान बिक्री के लिए किसान लाएंगे, इसलिए धान खरीदी की शुरूआत की आदर्श तारीख 1 दिसम्बर है। भारतीय जनता पार्टी का यह आरोप कम खरीदी करने की नीयत से तारीख बिलम्ब से घोषित कर रही झूठा और राजनीति से प्रेरित है। पिछले साल भी धान खरीदी 1 दिसम्बर से ही शुरू हुई थी और राज्य बनने के बाद कि सबसे ज्यादा रिकार्ड 92 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी।15 सालों तक भाजपा ने कभी इतना धान नहीं खरीदा था। इस वर्ष भी सरकार ने एक करोड़ पांच लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है जो भाजपा के पंद्रह सालों में की गई औसत 50 लाख मीट्रिक टन की दुगुना है।
भाजपा समर्थन मूल्य बढ़ोतरी की बात तो कर रही मोदी से पूछ ले अड़ंगेबाजी तो नहीं करेंगे। जब राज्य सरकार 2500 देती है तो केंद्र से सेंट्रल पुल का चावल नहीं लेने की धमकी दी जाती है। कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को किसानों की चिंता नहीं है, दरअसल छत्तीसगढ़ में भाजपा की राजनैतिक खेती सूख रही इसलिए वह धान खरीदी पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। भाजपा इधर-उधर की बात करने के बजाय यह बताए कि वह केंद्र से छत्तीसगढ़ को बारदाना देने के बारे में कब बात करेगी? केंद्र द्वारा सेंट्रल पुल के कोटे में छत्तीसगढ़ से उसना चावल नहीं लेने के बंदिश को हटाने कब भाजपा के 9 सांसद मोदी से बात करेंगे ? भाजपा धान खरीदी की आड़ लेकर आदिवासी नृत्य महोत्सव का भी विरोध कर रही है यह भाजपा के आदिवासी विरोधी चरित्र को दशार्ता है। पिछले चुनाव में भाजपा प्रदेश की अधिकांश आदिवासी बहुल विधानसभा सीटो को हार गई थी इसीलिये वह आदिवासियों की संस्कृति के संरक्षण और उसके प्रचार-प्रसार का विरोध करने पर उतर आई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली छत्तीसगढ़ में

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। शिक्षक भर्ती परीक्षा और पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख एक ही दिन पड़ने से अभ्यर्थियों की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीखों...

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम शुरू

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ में वन और वन्यजीव संरक्षण को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग शुरू हो गया है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। यह नई...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...