धमतरी। धमतरी में कोरोना से एक और बीजेपी महिला नेत्री की मौत हो गयी है. मृतिका नेत्री का नाम संतोषी देवी साहू था, जो मगरलोड की पूर्व सभापति और भारतीय जनता पार्टी जिला की कार्यकारणी सदस्य थी. 45 वर्षीय संतोषी साहू की कुछ दिनों पहले ही अचानक तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था. रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत नहीं सुधार पाए और उनकी मृत्यु हो गई. परिवार में इससे शोक की लहर है.









