Google Analytics Meta Pixel स्वास्थ्य की देखभाल के खर्च से कर्ज में डूब जाते हैं लोग - Ekhabri.com

स्वास्थ्य की देखभाल के खर्च से कर्ज में डूब जाते हैं लोग

स्वास्थ्य की देखभाल के खर्च से अक्सर लोग कर्ज में डूब जाते हैं। जाहिर है कि स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती लागत लोगों के लिए एक प्रमुख समस्या है। सरकार ने दवाओं की कीमत में कुछ राहत देने के लिए धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना की शुरुआत की। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए कई स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लागू कर रहे हैं।

 

 

हर व्यक्ति को स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने के लिए राज्य की कांग्रेस सरकार दूरस्थ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना और शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना चला रही है। इतना ही नहीं महिलाओं और किशोरों को भी दाई-दीदी मोबाइल क्लिनिक योजना के माध्यम से सेवा प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य के लोगों को सस्ती जेनरिक दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए धनवंतरी दवा योजना चलाई जा रही है। इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अब महंगी दवाइयां लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना राज्य के गरीब व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवा सुलभ बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

 

 

 

धन्वंतरि स्टोर से खरीदी गई दवाओं पर 50% से 71% तक की छूट मिलती है। योजना के पहले दिन राज्य भर में कुल 84 जेनेरिक दवा की दुकानें खोली गईं। सरकार के शहरी प्रशासन और विकास विभाग की यह योजना के तहत राज्य के 169 नगरीय निकायों में करीब 188 मेडिकल स्टोर खोले गए। इन मेडिकल स्टोर पर 251 तरह की जेनेरिक दवाएं और 27 सर्जिकल उत्पाद बेचना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, इन दुकानों में वन विभाग के हर्बल उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन और बेबी फ़ूड आदि की भी बिक्री होती है। इन मेडिकल स्टोर्स पर 20 ब्रांडेड कंपनियों की जेनरिक दवाएं मिल रही हैं। यह सस्ती होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण भी हैं। रोजाना सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक खुलने वाली इन दुकानों से आम लोगों खासकर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए दवाओं पर खर्च का बोझ कम हुआ है।

Read Also  सलमान खान के घर के बाहर चली गोली

 

 

 

यहां से लोग आधे से भी कम कीमत पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं प्राप्त कर रहे हैं। लोगों को विभिन्न रोगों के उपचार में उपयोगी आवश्यक दवाएं महंगे दामों पर खरीदने से भी राहत मिल रही है। रायपुर के राकेश साहू और ममता के मुताबिक, उन्होंने धन्वंतरी मेडिकल स्टोर से 70 रुपये की दवा केवल 26 रुपये में और ब्लड प्रेशर की दवा 41 रुपये में ली। इसी तरह रमाकांत देवांगन और सुनील दीवान ने बाजार के अन्य मेडिकल स्टोर से आधी कीमत पर ब्लड प्रेशर व थायरायड की दवाएं खरीदीं। दवा खरीदने वालों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। बलौदाबाजार में सतीश कुर्रे ने 297 रुपये का प्रोटीन पाउडर 121 रुपये में खरीदकर चौंक गए।

 

 

 

 

कुर्रे ने कहा कि अगली बार दवा यहीं से खरीदूंगा। नारायणपुर के राजेंद्र ने इस योजना गरीबों के लिए वरदान बताया। कांकेर जिले के अंतागढ़ से इलाज कराने आए मोहन मंडावी ने दवा खरीदी, जब उसे 24 रुपये की दवा 10 रुपये में मिली तो वह बहुत खुश हुआ। शासन द्वारा अधिकृत दुकान के संचालक भी मानते हैं कि लोगों का रुझान जेनेरिक दवाओं की ओर बढ़ा है। लोग बड़ी संख्या में चिकित्सा संबंधी जानकारी लेने भी आ रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

3 अक्टूबर को करें महा लक्ष्मी व्रत का उद्यापन, जानिए पूरी पूजन विधि

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से शुरू होने वाले 16 दिवसीय महालक्ष्मी व्रत का समापन अब करीब आ चुका है। इस साल 3 अक्टूबर 2026 को महालक्ष्मी व्रत का अंतिम दिन है और इसी दिन व्रत का...

गांधी-शास्त्री जयंती पर CM साय ने दिया राष्ट्रसेवा का संदेश

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महान नेताओं के चित्र...

पुल पार करते समय कार बही पानी में, पांच को जान में खेल कर बचाया पुलिस वालो ने

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
खैरागढ़। दनिया पुल पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कान्हा-किसली घूमने निकले पांच दोस्तों की कार पुल पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहते हुए नदी की मझधार में जा फंसी।...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

वर्ड कप का शैड्यूल हुआ जारी, 10 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का होगा मैच

By User 6 / October 2, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली.ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है और दोनों टीमें 10 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में आमने-सामने होंगी। इस मैच को लेकर सभी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *