
बेमेतरा । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के ट्रैक्टर वाले वायरल वीडियो को लेकर बेमेतरा जिला भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। बेमेतरा पुराना बस स्टैंड में महिलाओं को अपमानित करने का आरोप लगाकर मोर्चा पदाधिकारियों ने जमकर नारेबाजी की और हुड्डा का पुतला दहन भी किया। प्रदर्शन में महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका निशा चौबे, भाजपा उपाध्यक्ष सन्तोषी हनुमत साहू, सजनी यादव, महामंत्री सावित्री रजक, नीतू कोठारी सहित महिला नेत्री उपस्थित रही।
महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मधु रॉय ने कहा कि जिस तरह से हरियाणा में प्रदेश कांग्रेस द्वारा विरोध रैली निकाली गई और उसमें पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेता ट्रैक्टर्स पर सवार होकर कांग्रेस की महिला विधायक व महिलाओं से रस्सी से खिंचवा रहे थे, इससे उनकी व कांग्रेस पार्टी और नेताओं के महिलाओं के प्रति घिनौनी एवं घटिया सोच सामने आया है।कांग्रेस की मानसिकता आज भी वही है जैसे पहले थी।
कांग्रेस नेताओं की इस प्रकार घटिया सोच एवं मानसिकता सबके सामने आ गई: चौबे
निशा चौबे ने कहा कि इस दृश्य की फोटो एवं वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस नेताओं की इस प्रकार घटिया सोच एवं मानसिकता सबके सामने आ गई है। महिलाओं के इस अपमानिक कृत्य के विरोध में महिला मोर्चा द्वारा विरोध-प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जा रहा है।
इस प्रकार का अत्याचार कांग्रेस की ओछी मानसिकता का परिचायक :सजनी यादव
सजनी यादव ने कहा कि महिला दिवस के दिन कांग्रेसी नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ इस प्रकार का अत्याचार कांग्रेस की ओछी मानसिकता का परिचायक है जो महिलाओं को इस तरह से अपमानित करती है। महिलाओं के साथ हुई ऐसे अपमानजनक घटना से महिला मोर्चा की बहनें आहत हुई ।
इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष विकास घरडे, मोंटी साहू, हर्ष तिवारी, डॉ जगजीवन खरे, पंचू साहू, विजय सिन्हा, परमेश्वर वर्मा, सरिता कुम्भकार, उमा मिश्रा, प्रमिला साहू, विनीता अग्रवाल, यामिनी चौबे, राम बाई साहू, युगल देवांगन, नीलू राजपूत, रवि तिवारी, राजकुमार खांडे, कपिल बंजारे सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए नंदिनी थाना प्रभारी निरीक्षक भानुप्रताप साव को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर की गई है। गंभीर आरोपों के बाद लिया...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...