Google Analytics Meta Pixel ‘वीबी जी राम जी’ पर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा का पलटवार, उज्ज्वल दीपक ने उठाए सवाल - Ekhabri.com

‘वीबी जी राम जी’ पर कांग्रेस के विरोध पर भाजपा का पलटवार, उज्ज्वल दीपक ने उठाए सवाल

रायपुर। ‘वीबी जी राम जी’ योजना को लेकर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता उज्ज्वल दीपक ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि आखिर इस मुद्दे पर कांग्रेस को आपत्ति क्यों है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब व्यवस्था को भ्रष्टाचार से मुक्त किया जा रहा है, मजदूरों को रोजगार मिलेगा और डीबीटी के जरिए सीधे खाते में पैसा पहुंचेगा, तो इससे कांग्रेस को तकलीफ क्यों हो रही है।

 

पत्रकार वार्ता में उज्ज्वल दीपक ने कहा कि इस योजना से कांग्रेस का “जाल” टूटने वाला है और समय बताएगा कि यह बिल कितना मजबूत साबित होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भगवान राम के नाम को लेकर अनर्गल बयानबाजी कर रही है। नाम अंग्रेजी में हो या किसी अन्य भाषा में, कांग्रेस भगवान राम को स्वीकार नहीं करती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पूरा विरोध नीति को लेकर नहीं, बल्कि सिर्फ नाम को लेकर है।

 

भाजपा प्रवक्ता ने यह भी सवाल उठाया कि क्या 100 कार्यदिवस बढ़ाकर 125 किए जाने से कांग्रेस को परेशानी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि 60 दिन की छुट्टी को लेकर राज्यों को निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी गई है। पहले जो काम 15 दिन में होता था, अब 60 दिन में पूरा होगा। देश में 3 राज्यों में कांग्रेस और 20 से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है, फिर तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में ही विरोध क्यों हो रहा है?

 

10 जनवरी से कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर उज्ज्वल दीपक ने कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी है। पार्टी के भीतर कई गुट बन चुके हैं और आपसी मतभेदों के कारण ही इस तरह का विरोध सामने आ रहा है। मनरेगा को लेकर राज्य सरकार द्वारा कराई जा रही जांच पर उन्होंने कहा कि सोशल ऑडिट में जो तथ्य सामने आए हैं, वे देशभर में सामान्य हैं और छत्तीसगढ़ ने इस मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है।

Read Also  राज्य स्थापना दिवस : प्रदेश के सात उत्कृष्ट पुलिस जवान शौर्य पदक से होंगे सम्मानित

 

वहीं चौथी कक्षा की अर्द्धवार्षिक परीक्षा में अंग्रेजी प्रश्नपत्र में भगवान राम के नाम को लेकर हुए विवाद पर भाजपा प्रवक्ता ने इसे बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस मामले में डीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यदि किसी ने जानबूझकर हिंदू धर्म के खिलाफ ऐसा किया है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उज्ज्वल दीपक ने कहा कि यदि किसी अन्य धर्म से जुड़ा मामला होता, तो यह मुद्दा सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से उछल चुका होता। उन्होंने दोहराया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *