Google Analytics Meta Pixel बठेना की घटना के मंडल स्तरीय विरोध के बाद आज भाजपा देगी धरना - Ekhabri.com

बठेना की घटना के मंडल स्तरीय विरोध के बाद आज भाजपा देगी धरना

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ अपने तय कार्यक्रमों के तहत लगातार राज्य सरकार के खिलाफ आक्रमकता के साथ जनता से जुड़े विषयों, लचर कानून व्यवस्था और वादाखिलाफी जैसे विषयों को उठा रही है। भाजपा छत्तीसगढ़ ने बीते दिनों पाटन विधानसभा अंतर्गत अनुसूचित जाति परिवार के 5 पांच लोगों की हत्या को ले कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए प्रदेशव्यापी आंदोलन किया और प्रदेशभर में मंडल स्तर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने न्याय की मांग की। भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को लेकर आक्रोशित हैं और लगतार प्रदेश सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी 21 मार्च को प्रदेशव्यापी जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करने जा रही हैं। राजधानी रायपुर सहित सभी जिलों में भाजपा का धरना होगा। राजधानी के धरना स्थल बूढ़ा तालाब में भाजपा नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं को 17 मार्च को प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ भाजपा के मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया है और बधाई देते हुए 21 मार्च के प्रदर्शन को सफल बनाने अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बीते दो सवा दो वर्षों में प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ गया है, जिस पर प्रदेश सरकार का कहीं कोई नियंत्रण नजर नहीं आता। प्रदेश में बढ़ते अपराध से पूरे प्रदेश में भय का वातावरण निर्मित हो चुका हैं आज छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन चुका है और नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का वादा करने वाले मौन हैं, चुनाव प्रचार और राजनीति में व्यस्त हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि बठेना जैसी घटना प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था की पोल खोलती है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अब सड़क पर आ गया है और लड़ाई लड़ने तैयार है पर दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि हमारी लड़ाई उन कांग्रेस के नेताओं से है जो अब होगा न्याय का नारा दे कर छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बनते दरख रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ता छत्तीसगढ़ की जनता के लिए प्रदेश सरकार से न्याय की मांग करेंगे और पूछेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार से कब होगा न्याय?

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 27-28 मार्च को प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन

By User 6 / February 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

रायपुर: सौरभ श्रीवास्तव OSD नियुक्त, पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त प्रभार

By User 6 / February 25, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...

उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, स्कूल में खेलते समय गिरी

By Reporter 1 / February 27, 2026 / 0 Comments
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...

राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष बने गणेश शंकर मिश्रा  

By User 6 / February 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...

ब्रेकिंग न्यूज। Live news ‘सुशासन से समृद्धि’ थीम के साथ आज साय सरकार का तीसरा बजट होगा पेश….

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार का तीसरा बजट 2026-27 आज नवीन विधानसभा में पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे “सुशासन से समृद्धि की ओर” बढ़ने वाला ऐतिहासिक बजट बताया है। Live update -   https://www.youtube.com/live/6o95WtyXfZA?si=OR6_wzDT3IKUqzpM   मुख्यमंत्री का संदेश.... •विकसित...

कबीरधाम पुलिस ने 5 करोड़ का गांजा किया जब्त, कंटेनर समेत तस्कर गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 24, 2026 / 0 Comments
कवर्धा।कबीरधाम जिला में पुलिस ने नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 9 क्विंटल (900 किलो) गांजा जब्त किया है। थाना चिल्फी पुलिस ने नागालैंड पासिंग कंटेनर पकड़कर उसमें बने गुप्त चैंबर से 30 बोरियों में भरा मादक पदार्थ...

ट्रम्प के रिसॉर्ट में घुस रहे युवक को गोली मारी, मौके पर मौत

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मार-ए-लागो रिसॉर्ट में घुसने की कोशिश करने वाले एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना स्थानीय समयानुसार रविवार आधी रात 1:30 बजे हुई। राष्ट्रपति की...