दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
इसी सिलसिले में दुर्ग के राजीव भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर और दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बकलीवाल ने की। इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में अरुण वोरा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए विधानसभा घेराव की व्यापक तैयारी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की आवाज बनकर विधानसभा तक पहुंचेंगे और सरकार से उन सवालों का जवाब मांगेंगे जिनसे प्रदेश का हर वर्ग जूझ रहा है।
वोरा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 2023 में सरकार बनने के बाद से आम जनता परेशान है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था कमजोर हुई है, अपराध बढ़े हैं और महंगाई व बेरोजगारी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी और व्यापारी वर्ग सभी वर्तमान हालात से असंतुष्ट हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के बड़े-बड़े दावे केवल कागजों तक सीमित हैं और जमीनी स्तर पर स्थिति अलग है। अब प्रदेश का हर वर्ग सरकार की वास्तविक स्थिति को समझ चुका है।
अरुण वोरा ने प्रदेश में हाल ही में सामने आए अवैध अफीम की खेती के मामले पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हर साल किसानों की फसल का रिकॉर्ड प्रशासन के पास होता है, ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती कैसे हो रही थी। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि इस अवैध गतिविधि के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मनरेगा जैसी अधिकार आधारित योजना को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है, जो ग्रामीण गरीबों के लिए जीवनरेखा साबित हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा बचाओ संग्राम के माध्यम से श्रमिकों और ग्रामीण परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है।
वोरा ने विश्वास जताया कि दुर्ग जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा घेराव में भाग लेकर प्रदेश की जनता की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 5, 2026 /
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
By User 6 /
April 5, 2026 /
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...
By User 6 /
April 5, 2026 /
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
By User 6 /
April 5, 2026 /
छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक मौसम स्थिर रहने वाला नहीं है। कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज धूप और कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ आंधी तूफान की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के संकेत हैं...
By User 6 /
April 5, 2026 /
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...