Google Analytics Meta Pixel ब्लैक फंगस: मप्र में भी महामारी घोषित - Ekhabri.com

ब्लैक फंगस: मप्र में भी महामारी घोषित

भोपाल। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर जरूर हुई है, लेकिन दूसरी बीमारी तबाही मचाने के लिए आ गई है। ब्लैक फंगस बीमारी मरीजों की आंखों की रोशनी के साथ-साथ जान तक भी ले रही है। कई राज्यों में इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस विकराल रूप धारण करता जा रहा है। देश के बड़े हिस्सों में यह तेजी से पैर पसार रहा है। रोजाना सैकड़ों लोग इसके शिकार हो रहे हैं। कई राज्यों ने इसे महामारी घोषित कर रखा है। अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी इसे महामारी घोषित किया है। अब सरकार इस बीमारी के मरीजों और मृतकों का इलाज का कोरोना की तरह ही रिकॉर्ड रखेगी।
बता दें कि मध्यप्रदेश में यह इंफेक्शन तेजी से फैल रहा है। राज्य में अभी तक 10 लोगों की मौत हो चुकी। वहीं कई मरीज अब भी इस बीमारी से जंग लड़ रहे हैं। ब्लैक फंगस से सबसे ज्यादा वह मरीज हैं, जो हाल ही में कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं. लेकिन फिर से उन्हें अस्पताल जाना पड़ रहा है।
-महाराष्ट्र में ब्लैक फंगस से सबसे ज्यादा मौत
देशभर में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले दिनों केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को पत्र लिखकर इसे महामारी घोषित करने की मांग की थी, जिसके बाद राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे महामारी घोषित की। इन राज्यों में ब्लैक फंगस के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। कोविड से ठीक हुए मरीज फिर से इस बीमारी को लेकर अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। इस खतरनाक इंफेक्शन से देश में अब तक 100 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र और राजस्थान में ब्लैक फंगस के सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 90 लोगों ने दम तोड़ा। वहीं हरियाणा में14 की जान गई। हालांकि म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस की दवा बाजार में उपलब्ध हो गई है। फार्मा कंपनी एमएसएन ने ब्लैक फंगस की दवा पॉसाकोनाजोल को बाजार में उतारा है। दवा आने से मरीजों को राहत मिलेगी। हालांकि दवा मार्केट में सभी जगह उपलब्ध नहीं है, लेकिन कंपनी जल्द ही देशभर में सप्लाई बढ़ाने की बात कह रही है। ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

कोसा और हथकरघा को मिलेगा नया बाजार, टेक्सटाइल निवेश पर CM साय की बड़ी पहल

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

महाकाल की नगरी की बेटी, विश्व ताज की दावेदार

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
  देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...