चीन का एक यात्री विमान दक्षिणी गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 132 यात्री सवार थे। क्षेत्रीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के हवाले से सरकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने कहा कि चीन ईस्टर्न एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान ने कुनमिंग से ग्वांगझू के लिए उड़ान भरी थी। यह विमान वुझोउ शहर के तेंग्जियान काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस वजह से वहां पहाड़ों में आग लग गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर इस यात्री विमान हादसे पर दुख जताया है।
आधिकारिक मीडिया ने बताया कि चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने विमान दुर्घटना के बाद तत्काल आपातकालीन कार्रवाई शुरू करने, तलाशी और बचाव के सभी प्रयास शुरू करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की पहचान करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रधानमंत्री ली कछियांग ने पीड़ितों के परिवारों को सांत्वना देने और उन्हें सहायता प्रदान करने, घटना की जांच करने और नागरिक उड्डयन की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि 132 लोगों में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य शामिल हैं। इनमें विदेश का कोई नागरिक नहीं था। सभी चीन के ही नागरिक थे। हताहतों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।
राज्य द्वारा संचालित सीजीटीएन ने बताया कि पहला बचाव दल सुदूर पहाड़ों में दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया है। वुझोउ फायर ब्रिगेड ने 23 दमकल ट्रकों के साथ 117 दमकलकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा है। क्षेत्रीय अग्निशमन विभाग ने कहा कि गुआंग्शी के अन्य हिस्सों से 538 दमकलकर्मियों को बचाव कार्यों में शामिल होने के लिए भेजा गया है। क्षेत्रीय आपातकालीन प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी चेन जी ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और बचाव अभियान जारी है। राज्य द्वारा संचालित सीसीटीवी की रिपोर्ट है कि एयरलाइंस ने दुर्घटना की जांच और सहायता के लिए नौ टीमें बनाई हैं।
एक समाचार पोर्टल के अनुसार, उड़ान एमयू 5735 कुनमिंग से दोपहर 1.10 बजे (स्थानीय समयानुसार) उड़ान भरने के बाद 2.52 बजे (स्थानीय समयानुसार) ग्वांगझू पहुंचने वाली थी, लेकिन अब इसे बैयुन हवाई अड्डे के एप पर पहुंच से बाहर दिखाया जा रहा है। दुर्घटना के बाद कथित तौर पर घटनास्थल से आने वाले वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगे, जिनमें एक पहाड़ी से धुआं और जमीन पर मलबा दिखाई दे रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...