बाजार के लिए पिछला सप्ताह ठीक नहीं रहा। पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव ने दुनियाभर के बाजारों को अपना शिकार बनाया। घरेलू बाजार की चाल भी उसके चलते थम गई और लगातार कई सप्ताहों से चली आ रही रैली पर ब्रेक लग गया। बीते सप्ताह बाजार में लगभग सभी सेशन में गिरावट दर्ज की गई।
बीते सप्ताह के दौरान सेंसेक्स में 1,156.57 अंक की बड़ी गिरावट आई, जबकि निफ्टी 372.40 अंक के नुकसान में बंद हुआ। उससे पहले घरेलू बाजार में चार सप्ताह से तेजी का दौर बना हुआ था। सप्ताह के दौरान पहले चारों दिन बाजार नुकसान में रहा। सप्ताह के अंतिम दिन बाजार शुरुआती गिरावट के बाद वापसी करने में कामयाब हुआ। सेंसेक्स 599.34 अंक (0.83 फीसदी) मजबूत होकर 73,088.33 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 151.15 अंक (0.69 फीसदी) की बढ़त लेकर 22,147 अंक पर रहा।
ईरान और इजरायल के बीच तनाव के चलते बाजार ने टूटने से पहले नया ऑल टाइम रिकॉर्ड बनाया था। 10 अप्रैल को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने नया ऑल टाइम हाई लेवल बनाया था। सेंसेक्स ने पहली बार 75 हजार के स्तर को पार करते हुए 75,124.28 अंक का पीक छू दिया था, जबकि निफ्टी 22,775.70 अंक के शिखर तक जाने में कामयाब हुआ था। बाद में ईरान के द्वारा इजरायल पर ड्रोन व मिसाइलों से हमला करने और इजरायल के द्वारा जवाबी कार्रवाई करने की खबरों ने बाजार को गिरा दिया।
ईरान और इजरायल का तनाव अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुआ है। अगर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता है तो उसका व्यापक असर हो सकता है। युद्ध छिड़ने पर कच्चा तेल के भाव बढ़ सकते हैं और महंगाई का खतरा फिर सामने आ सकता है। ऐसे में बाजार पर दबाव दिख सकता है। हालांकि बीते सप्ताह के अंत में तनाव कम होने के संकेत मिले थे, जो बाजार के लिए राहत की बात है।
घरेलू मोर्चे पर बाजार को कंपनियों के तिमाही परिणाम प्रभावित कर सकते हैं। मार्च तिमाही का रिजल्ट सीजन जोर पकड़ने लगा है। कंपनियों के अच्छे परिणाम से बाजार को ऊपर चढ़ने के लिए जरूरी सपोर्ट मिल सकता है। वहीं नए सप्ताह में बाजार में लॉन्च हो रहे 4 नए आईपीओ और 4 नए शेयरों की होने जा रही लिस्टिंग से गतिविधियों में तेजी बनी रहेगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
देवी के स्वरूप में ‘डांस ऑफ द वर्ल्ड’ में बिखेरी भारतीय संस्कृति की छटा, आज मिस वर्ल्ड के ताज के लिए 111 सुंदरियों के बीच मुकाबला ==उज्जैन से अशोक महावर उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन की बेटी निकिता पोरवाल...