Google Analytics Meta Pixel लोकसभा में बृजमोहन ने उठाया रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने का मुद्दा - Ekhabri.com

लोकसभा में बृजमोहन ने उठाया रायपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय दर्जा दिलाने का मुद्दा

रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा देने और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में हवाई सेवाओं के विस्तार की मांग को लेकर रायपुर से लोकप्रिय सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में आवाज उठाई। शून्य काल में अग्रवाल ने केंद्र सरकार से इस दिशा में त्वरित कदम उठाने का आग्रह किया।

 

 

 

अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक तेजी से उभरता हुआ राज्य है, जो औद्योगिक, आर्थिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से देश में अपनी पहचान बना रहा है। राज्य में भिलाई स्टील प्लांट, बाल्को, जिंदल, हिंडाल्को, एनएमडीसी और एनटीपीसी जैसे बड़े उद्योग मौजूद हैं, जो इसे औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करते हैं। साथ ही, छत्तीसगढ़ की 32% आबादी आदिवासी और 12% अनुसूचित जाति समुदाय से है, जो इसे सांस्कृतिक रूप से समृद्ध बनाता है। उन्होंने बताया कि रायपुर हवाई अड्डे से हर महीने 60,000 से 70,000 यात्री देश-विदेश की यात्रा करते हैं और कई अंतरराष्ट्रीय निवेशक राज्य में निवेश के लिए उत्सुक हैं।

 

 

 

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की कमी के कारण निवेश और पर्यटन की संभावनाएं सीमित हो रही हैं। अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि यदि रायपुर हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिले और वहां इमिग्रेशन ऑफिस, एक्साइज ऑफिस, कार्गो टर्मिनल, बेहतर पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हों, तो यह छत्तीसगढ़ की आर्थिक प्रगति के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। उन्होंने यह भी मांग की कि बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और जगदलपुर जैसे शहरों में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जाए, ताकि राज्य के नागरिकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

Read Also  सुप्रभात, आपका स्वभाव हमेशा याद रहता है

 

 

 

अग्रवाल ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से अपील की कि रायपुर हवाई अड्डे को शीघ्र अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस किया जाए। उन्होंने कहा, “यह कदम न केवल छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए सुगम हवाई यात्रा सुनिश्चित करेगा, बल्कि राज्य को देश के अग्रणी विकसित राज्यों की सूची में शामिल करने में भी मदद करेगा।” इस मांग ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा को जन्म दिया है, और अब सभी की नजरें केंद्र सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कैंसर के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ा कदम, नवा रायपुर में बनेगी 5 हजार बेड मेडिसिटी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 19 सितंबर 2026। कैंसर के खिलाफ लड़ाई केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी समय पर पहचान, प्रभावी स्क्रीनिंग, आधुनिक उपचार और मरीजों को मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग देना भी उतना ही जरूरी है। मरीज को यह भरोसा...

गांव से शहर तक जले दीये, छत्तीसगढ़ में दिखी अभूतपूर्व जनभागीदारी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन और सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गुरुवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *