अवैध संबंधों में आड़े आने पर साले की हत्या, जीजा ने पहले कराई शॉपिंग, फिर मार दी गोली

aman
aman

बरेली -बरेली में अमन पटेल हत्याकांड का खुलासा कर पुलिस ने उसके बहनोई विकास व उसके दोस्त अभिषेक श्रीवास्तव को जेल भेज दिया है। करीबी रिश्तेदार की युवती से विकास के संबंध हो गए थे। अमन इसका विरोध कर रहा था। इसलिए सुनियोजित तरीके से उसे गोली मार दी गई। बिथरी थाना प्रभारी संजय तोमर ने बताया कि अमन के ताऊ की बेटी वर्षा की शादी भुता थाने के गांव इस्माइलपुर निवासी विकास के साथ हुई है। चार महीने पहले वर्षा ने बच्चे को जन्म दिया था। वर्षा की तीमारदारी के लिए  रिश्तेदार युवती विकास के घर गई थी। इसी बीच विकास ने उस युवती से संबंध बना लिए। युवती घर लौट आई और मोबाइल के जरिये विकास के संपर्क में रही।  इन अवैध संबंधों की जानकारी जब अमन को हुई तो उसने विरोध या। परिवार को जानकारी होने पर रिश्तेदारी में विकास के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी। विकास ने अमन को रास्ते से हटाने की योजना बना ली थी। बिथरी थाना क्षेत्र में रविवार रात उसने गोली मारकर अमन की हत्या कर दी थी।इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक बरेली में खरीदारी करने के दौरान अमन के साथ चार लोगों के होने की पुष्टि हुई। सचिन और विक्रांत ने जो बयान और मौजूदगी बताई वह सर्विलांस, सीसीटीवी आदि से पूरी तरह सही पाई गई। विकास का पहला बयान ही उलझा हुआ था। उसने कहा था कि कपड़ों की खरीद कराने के बाद वह अपने कमरे पर चला आया था पर लोकेशन के हिसाब से वह गलत बोल रहा था। पुलिस ने उसे इस तरह जाने दिया जैसे उस पर शक ही न हो। अंतिम संस्कार के बाद दोबारा उसे पकड़ा तो उसने अमन की हत्या को खनन के धंधे और प्रेमप्रसंग की ओर मोड़कर खुद को पाकसाफ दिखाने की कोशिश की। पुलिस ने जब उसे उसका कॉल रिकॉर्ड और लोकेशन दिखाई तो उसने गुनाह स्वीकार कर लिया। उसके पास से खून से सनी शर्ट, हत्या में प्रयुक्त तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद किया। आरोपी विकास पटेल ने पुलिस को बताया कि पिछले साल फरवरी में उसने अमन की चचेरी बहन से प्रेम विवाह किया था। शुरू में परिवार के लोग नाराज थे लेकिन बाद में दोनों परिवारों में आनाजाना शुरू हो गया। बताया कि पत्नी के प्रसव के दौरान रिश्तेदार युवती से संबंध हो गए थे। उसने योजना बनाकर सोमवार शाम अमन को बरेली बुलाया और उसके साथ होटल पर खाना खाया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक सहायता के लालच में धर्म परिवर्तन का प्रयास, दो आरोपी पकड़े गए

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...

पुराने Sim Cards से निकाल दिया 26 लाख का सोना

By Reporter 1 / February 3, 2026 / 0 Comments
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...

Smartphone Battery Damage: 100% चार्ज करना क्यों हो सकता है खतरनाक?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

Avocado vs Guava: सेहत के लिए कौन सा फल है ज्यादा फायदेमंद?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Avocado vs Guava : आजकल काफी चर्चा में है। दोनों ही फल सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से सामने आते हैं। जहां अमरूद एक किफायती देसी सुपरफूड है, वहीं...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *