रायपुर, 24 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आत्मनिर्भर और विकसित राज्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत इस बजट को उन्होंने संतुलित, जनोन्मुखी और विकास आधारित बताया। साथ ही वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
मंत्री ने कहा कि 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये के अनुमानित प्रावधान वाला यह बजट राज्य की आर्थिक संरचना को मजबूत करते हुए निवेश, औद्योगिक विस्तार और व्यापक रोजगार सृजन की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है। प्रदेश की लगभग 60 प्रतिशत कार्यशील जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए उद्योग और सेवा क्षेत्र के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
उन्होंने बताया कि औद्योगिक विकास नीति 2024-30 रोजगार केंद्रित है। बीते वर्ष लगभग 1,000 उद्योगों को उत्पादन प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिनसे 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश हुआ और 15 हजार से अधिक रोजगार के अवसर बने। इसे राज्य में निवेश अनुकूल माहौल का संकेत बताया गया।
प्रदेश में 23 नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के लिए 250 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इनमें मटीया (कसडोल), बिरकोनी (महासमुंद), छाती (धमतरी) और बनगांव-बी (पत्थलगांव) जैसे क्षेत्र शामिल हैं। नए औद्योगिक क्षेत्रों के लिए लैंड बैंक तैयार करने हेतु 200 करोड़ रुपये तथा उद्योगों को अनुदान और प्रतिपूर्ति के लिए 750 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
धमतरी जिले के कचना में 17 एकड़ क्षेत्र में चार मंजिला प्लग-एंड-प्ले फैक्ट्री विकसित की जा रही है, जो सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को सुविधा प्रदान करेगी। ग्राम तूता, नवा रायपुर अटल नगर में कन्वेंशन सह एक्जिबिशन सेंटर के लिए 25 करोड़ रुपये, भिलाई में व्यावसायिक परिसर के लिए 10 करोड़ रुपये और पटेवा (राजनांदगांव) में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर 2.0 के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। नवा रायपुर अटल नगर और राजनांदगांव में इंडस्ट्रियल फैसिलिटेशन कॉम्प्लेक्स के लिए 20 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
राज्य सरकार द्वारा रायपुर, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और जापान के ओसाका में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ की औद्योगिक संभावनाओं और वैश्विक विश्वास का संकेत बताया।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के तहत सिंगल विंडो सिस्टम और जन विश्वास अधिनियम जैसे सुधारों से उद्योगों के लिए पारदर्शी और सुगम वातावरण तैयार किया गया है। वर्ष 2024-25 में उद्योग विभाग का बजट 648 करोड़ रुपये था, जो 2026-27 में बढ़कर 1,750 करोड़ रुपये हो गया है।
मंत्री ने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि औद्योगिक प्रगति, निवेश संवर्धन और रोजगार विस्तार के माध्यम से आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का ठोस रोडमैप है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल की पारंपरिक ढोकरा (बेलमेटल) शिल्पकला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले कोंडागांव जिले के शिल्पकार बन्नूराम बैद का चयन प्रतिष्ठित शिल्प गुरु अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 15, 2026 /
नई दिल्ली। धर्म परिवर्तन करने के बाद आरक्षण का लाभ लेने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। देश की शीर्ष अदालत ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए साफ कर दिया है कि हिंदू...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...