Google Analytics Meta Pixel शिवम हत्याकांड के चार आरोपियों के घर चला बुलडोजर..चाकू मारकर किया गया था मर्डर - Ekhabri.com

शिवम हत्याकांड के चार आरोपियों के घर चला बुलडोजर..चाकू मारकर किया गया था मर्डर

शिवम हत्याकांड के चार आरोपियों के घर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला है। जोन-तीन की टीम ने यह कार्रवाई की। इससे पहले कैंप क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया गया था। बता दें, 21 जनवरी को शारदापारा कैंप 2 निवासी संतोष साव अपने टेंट वाली गाड़ी को पीछे कर रहा था। उसी समय मोहल्ले के दो लड़के बाइक से आए, उसकी टाटा-एस के पीछे टकरा गए। इन बात को लेकर संतोष साव ओर उसके वर्कर से झगड़ा हुआ। थोड़ी देर बाद फिर से दोनों आरोपी अपने तीन साथियों के साथ हथियार लेकर वहाँ पहुंचे ओर झगड़ा करने लगे।

झगड़ा होता देख 12वीं का छात्र शिवम साव पहुँच गया। उसके चाचा से कुछ लोग मारपीट कर रहे थे। यह देख वह झगड़ा करने लगा। इसी दौरान एक आरोपी ने गजजु निर्मलकर के हाथ में चाकू मारा ओर भागने लगा। आरोपी को भागता देख शिवम उनके पीछे दौड़ गया। शिवम को अकेला पाकर चंद्रेश प्रधान उर्फ छोटे ने उसके पेट में चाकू मार दिया। इसके बाद आरोपी भाग गए। शिवम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

वैशाली नगर विधानसभा के बैकुंठ नगर में कक्षा बारहवीं के छात्र की हत्या की घटना से आहत वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कड़े शब्दों में ऐसे अपराध कारित करने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हत्या के आरोपियों के घर निगम ने नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत अतिरिक्त अवैध निर्माण पर बेदखली कार्यवाही का नोटिस भेज तीन दिन के भीतर अवैध निर्माण हटा लेने निर्देशित किया था। आज निगम तोड़ फोड़ दस्ता सुबह साढ़े 10 बजे मौके पर पहुंचा और अवैध निर्माण ढहा दिया गया है।

Read Also  10 वी बोर्ड परिणाम : 98.93 प्रतिशत के साथ गरियाबंद की होनिशा प्रदेश में दूसरे नंबर पर

आज भिलाई में अपराधियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने एक बार फिर अपराधिक प्रवृत्तियों के खिलाफ जमकर दहाड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ को अपराधियों के आतंक से मुक्त करने भाजपा की विष्णुदेव सरकार ने कमर कस ली है। अपराधियों को अवैध काम और अपराधिक गतिविधियां छोड़नी होगी वरना संबंधित जिला छोड़ कर उन्हें जाना होगा।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि विगत महीने कक्षा बारहवीं के छात्र शिवम की हत्या के आरोपियों के यहां आज बुलडोजर चला है, मैंने कहा था 22 जनवरी को जो भी वैशाली नगर विधानसभा में अपराध करेगा चाहे वह हत्या, हमारी बहू बेटियों के साथ छेड़खान की घटना हो या कोई भी ऐसे अपराध कारित करते हैं तो बुलडोजर चलेगा। आज चार आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला है, वैशाली नगर विधानसभा में अपराधी सतर्क हो जाएं और जिस माई के लाल में हिम्मत है वह अपराध करके दिखाए, छत्तीसगढ़ में अब भाजपा विष्णुदेव साय की सरकार है, छत्तीसगढ़ अब अपराध मुक्त प्रदेश बनेगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार…अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ‘ओशियन ग्रो गांजा’ बरामद

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...

नकली दवाओं के अवैध व्यापार का खुलासा, तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...

सहायक शिक्षक 2292 पदों पर भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026

By User 6 / April 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...

छोटू एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़े नियम, जान लें रिफिल की टाइमिंग और फायदे

By User 6 / April 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली: आम लोगों को रसोई गैस की परेशानी से राहत देने के लिए सरकार ने 5 किलो वाले एलपीजी छोटू सिलेंडर की सप्लाई तेजी से बढ़ा दी है। आसान नियम और कम कागजी प्रक्रिया की वजह से यह सिलेंडर...

छत्तीसगढ़ में फिर शुरू होगा सुशासन का महाअभियान, इस बार और बड़े पैमाने पर होगी कार्रवाई

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित

By User 6 / April 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...

Breaking News : छत्तीसगढ़ साय कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता सहित बड़े फैसले

By Reporter 5 / April 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 13, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...

सक्ती फैक्ट्री हादसा: मृतकों को मुआवजा, घायलों का इलाज जारी

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...

बिलासपुर से अयोध्या धाम स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 श्रद्धालु शामिल

By User 6 / April 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *