रायपुर। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर अब रायपुर भी बदलता नजर आ रहा है। इसके अंतर्गत शहर के अति प्राचीन बूढ़ा तालाब का स्वरूप पूरी तरह गया है। आकर्षक फाउंटेन, पेंटिंग, लाइटिंग, फ्लोटिंग बोट और एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ तैयार विवेकानंद सरोवर को शहर के टूरिस्ट प्लेस बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। कल स्थापना के अवसर पर इसका लोकार्पण किया जाएगा।
बदल गई तस्वीर
एक समय था जब बूढ़ा तालाब सिर्फ शहर के पुराने तालाबों में गिना जाता था लेकिन अब इस तालाब का रंग रूप बदलने के बाद या विश्वास है कि यह शहर के पसंदीदा जगहों में से एक बन जाएगा। बूढ़ा तालाब एक बहुत सुंदर जगह होते हुए भी यहां के उद्यान में जाने वालों की संख्या बहुत कम होती थी लेकिन अब यहां आई हाईटेक बोट, एडवेंचर स्पोर्ट्स के कारण युवाओं की यहां भीड़ लगने की संभावना है। रंग बिरंगी छटा बिखरती हुई रोशनी और उस पर पानी बरसाता हुआ पानी का फाउंटेन हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करने को।तैयार है।
सरोवर में देश का सबसे बड़ा म्यूजिकल फाउंटेन बना है। 1200 वर्ग फुट में फाउंटेन सिस्टम लगाया जा रहा है। इसमें पानी की फुहारे म्यूजिक बीट पर रंगीन लाइट्स के साथ लोगों के सामने आएंगी। यहीं लेजर शो किया जाएगा। बच्चों के लिए प्ले एरिया भी डेवलप किया जा रहा है। इसके अलावा ओपन जिम भी है।
पेंटिग से मिला नया लुक
पेंटिंग को नए अंदाज में कर पूरे परिसर को नया रूप दिया गया है। जानवरों, पक्षियों की पेंटिंग बच्चों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। दीवारों को थ्री डी पेंटिंग से सजाया जा रहा है। आने वाले दिनों में यह सेल्फी जोन बनाने की प्लानिग भी है।
तालाब के बीच के गार्डन और दानी स्कूल के पास के हिस्से को फ्लोटिंग डॉक से आपस मे जोड़ा गया है। पानी मे तैरते इस डॉक के जरिये लोग गार्डन एरिया में जा सकते हैं। राजधानी वासियो के लिए एक नई चीज होगी।
वोटर स्पोर्ट्स भी लोगों के लिए नई चीज
सरोवर में वाटर स्पोर्ट्स भी होगा जो कि यहाँ के लोगों के लिए नई चीज होगी। अभी तक यहां ऐसे एडवेंचर स्पोट्स किसी भी गार्डन और तालाबों में नही है। छोटी मोटर बोट के अलावा जेट स्की पानी पर रफ्तार के रोमांच का अहसास कराएगी। ऐसी बोट आमतौर पर बड़े समद्रो में देखने को मिलती है।
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...