Google Analytics Meta Pixel हरियाणा में एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों के बीच दब गई कार, एक परिवार के आठ लोगों की मौत - Ekhabri.com

हरियाणा में एक्सप्रेसवे पर दो ट्रकों के बीच दब गई कार, एक परिवार के आठ लोगों की मौत

हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में दो ट्रकों के बीच एक कार दब गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। वहीं उनका एक बच्चा घायल है। मृतकों में एक बच्चा और तीन महिलाएं शामिल हैं।
यह हादसा केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार है। पीड़ित परिवार यूपी के फिरोजाबाद का रहने वाला था। फिरोजाबाद के नगल अनूप गांव के लोग किराये कि अर्टिका गाड़ी लेकर निकले थे और गोगा मेड़ी से दर्शन करके घर लौट रहे थे। हादसे के समय गाड़ी में 11 लोग सवार थे। केएमपी रोड पर गाड़ी को लघुशंका के लिए रोका था। इस हादसे में गाड़ी का ड्राइवर, एक महिला और एक बच्ची ही बच पाए हैं।
हादसे के समय चालक और एक महिला गाड़ी से बाहर से थे इसलिए उन्हें चोट नहीं लगी, वहीं एक घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्ची को इलाज के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। छोटी बच्ची के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
इस हादसे में साफ है कि ट्रक चालक ने खड़ी कार में टक्कर मार दी। पिछले दिनों पंजाब से भी खबर आई थी, जहां एक कार ने सड़क के कोने पर खड़ी लड़कियों को कुचल दिया था। जालंधर फगवाड़ा हाइवे पर धनोवाली के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ब्रिजा कार ने दो युवतियों को कुचल डाला। हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान धन्नोवाली की रहने वाली नवजोत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवजोत कौर कॉस्मो हुंडई में काम करती थी। वह अपनी सहेली के साथ पैदल ही जा रही थी कि तेज रफ्तार कार ने दोनों को चपेट में ले लिया। हादसे में नवजोत की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

युवाओं के हित में बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तारीख बदली

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 की निर्धारित तिथियों...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

लखनपुर में स्टेशनरी दान अभियान से बच्चों की शिक्षा को नई उड़ान

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 9 अगस्त 2026। लखनपुर में जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मिशन एजुकेशन द्वारा संचालित स्टेशनरी दान अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन...