कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार बेकाबू होकर नाले में गिर हई। हादसे में बीएसएफ जवान समेत छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात में रविवार रात करीब दो बजे सिकंदरा के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित नाले में पलट गई। कार सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में फंसे दो बच्चों को सकुशल बचा लिया गया है। ये सभी औरैया जिले से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रात में एसपी, एएसपी घटना स्थल पर पहुंचे। सभी को अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। परिवार फुफगाव, भिंड मध्यप्रदेश से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। रविवार रात करीब दो बजे सिकंदरा के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित नाले में पलट गई। कार सवार चालक विकास पुत्र रमाकांत (42), निवासी मुर्रा थाना डेरापुर, खुशबू पुत्री पंकज शर्मा (17), निवासी मुर्रा थाना डेरापुर, गोलू पुत्र विजय(16 ), निवासी बैरी बागपुर थाना शिवली, प्रतीक पुत्र पवन (10) शैलहा थाना शिवराजपुर कानपुर नगर, संजय उर्फ संजू पुत्र स्व. मोतीलाल (55) निवासी मुर्रा महोई थाना डेरापुर, प्राची पुत्री पंकज शर्मा (13) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर कानपुर देहात की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार से वैष्णवी पुत्री विकास (16) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर और विराट पुत्र विकास (18) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर घायल हैं। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। सभी शवों को मोर्चरी भेज दिया गया है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत अन्य अधिकारी मौके पर हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 13, 2026 /
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
By Reporter 5 /
August 15, 2026 /
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
By User 6 /
August 17, 2026 /
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
By Reporter 5 /
August 14, 2026 /
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
By User 6 /
August 18, 2026 /
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
By Reporter 5 /
August 16, 2026 /
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...