Google Analytics Meta Pixel मनोरंजन संग सामाजिक जागरूकता का माध्यम है कार्टून – मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

मनोरंजन संग सामाजिक जागरूकता का माध्यम है कार्टून – मुख्यमंत्री

रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा आयोजित कार्टून फेस्टिवल-2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्टून सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि समाज का दर्पण है, जो हास्य और व्यंग्य के माध्यम से गंभीर मुद्दों को सहज और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करता है।

 

मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के प्रख्यात कार्टूनिस्ट मनोज चोपड़ा को कार्टून वॉच पत्रिका का लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कार्टूनिस्टों का उत्साहवर्धन किया और स्वयं भी कार्टून बनाकर सबका मनोबल बढ़ाया।

 

बस्तर में फेस्टिवल आयोजित करने का प्रस्ताव

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि अगले वर्ष कार्टून वॉच फेस्टिवल बस्तर में आयोजित किया जाए तो यह अत्यंत हर्ष का विषय होगा। उन्होंने बताया कि बस्तर में अब शांति स्थापित हो रही है और सरकार की योजनाओं के माध्यम से यह क्षेत्र शीघ्र ही नक्सलमुक्त होगा।

उन्होंने कहा कि ‘नियद नेल्ला नार योजना’ के जरिए अब तक 300 से अधिक गांवों में सड़क, बिजली, पानी और राशन कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

 

“जहाँ पहले बंदूक की आवाज गूंजती थी, आज वहाँ स्कूल की घंटी बज रही है,” उन्होंने कहा।

 

बस्तर के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास पर जोर

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में आयोजित बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि बस्तर पंडुम उत्सव में 47 हजार लोग शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि बस्तर के लोग अब मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।

 

उन्होंने जानकारी दी कि इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के तहत अब बस्तर में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

 

निवेश और उद्योग के नए अवसर

 

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विकास रोडमैप के तहत सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा सेंटर और टेक्सटाइल सहित कई क्षेत्रों में निवेश हो रहा है।

हाल ही में जापान और कोरिया की यात्रा के दौरान अनेक उद्योगों के साथ एमओयू साइन किए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ का भविष्य और भी उज्ज्वल होगा।

 

कार्टून को समाज से जोड़ने की अपील

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्टून वॉच की टीम को चाहिए कि वे सरकारी योजनाओं को कार्टून के माध्यम से आम जनता तक पहुँचाएं। इससे जागरूकता के साथ ही लोगों तक योजनाओं की जानकारी सहज तरीके से पहुँचेगी।

 

अन्य गणमान्य अतिथियों के विचार

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि कार्टून मीडिया और साहित्य का अद्भुत संगम है, जो चुटीलेपन के साथ गागर में सागर भरने की क्षमता रखता है।

विधायक अनुज शर्मा ने कार्टून वॉच के संपादक त्रयम्बक शर्मा को उनकी 30 वर्षीय यात्रा के लिए बधाई दी और इसे कलाकारों के लिए प्रेरणादायी बताया।

 

कार्यक्रम में मौजूद रहे विशिष्टजन

 

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, हरिभूमि के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी, कार्टून वॉच के संपादक त्रयम्बक शर्मा सहित अनेक कार्टूनिस्ट और साहित्य-कला जगत के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर में युवती के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, 5 लाख की मांग

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात के बाद युवक गिरफ्तार

By User 6 / March 9, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *