उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आज बस्तर नक्सल उन्मूलन की दिशा में बहुत आगे बढ़ चुका है। बस्तर से लगातार फीडबैक आ रहे हैं। लोग चाह रहे हैं कि उन्हें नक्सलवाद पूरा समाप्त चाहिए। लोग बिना डर एवं भय के शांति से रहना चाहते हैं। इस पर सभी को राजनीतिक मतभेदों के बावजूद पूर्ण सहयोग करना चाहिए। बैज के इस कथन कि बस्तर को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री नहीं समझे हैं। शर्मा ने बस्तर की शांति के लिए बैज से आग्रह किया है कि नक्सली उन्मूलन के लिए वह ही आगे आएँ और आगे आकर बस्तर में शांति के लिए मार्ग सुझाएँ।
उन्होंने तथ्यों के साथ बताया कि कहा कि कांग्रेस मुठभेड़ में मारे गए जिन नक्सलियों को निर्दोष बता रहे हैं, उनके विरुद्ध कांग्रेस के शासनकाल में ही 302, 307, यूएपीए जैसे मामले दर्ज हैं।
शर्मा ने कहा कि दीपक बैज को पहले तथ्यों की परख कर लेनी चाहिए, उसके बाद बोलना चाहिए। शर्मा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिन्हें कांग्रेस निर्दोष बता रही है, उन सभी के विरुद्ध साल 2022, 2021 से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। लकी कुंजाम पर 2022 में 302 का मामला दर्ज है, 2023 में 307 के प्रकरण था, दीपक बैज जी वहाँ के सांसद थे, उनकी ही सरकार थी। उप-मुख्यमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि ओरछा छोटू के विरुद्ध 2022 में 307 का मामला दर्ज है, कांग्रेस के सरकार में मामला दर्ज हुआ था। चैतू कुंजाम पर 2021 में 307 का मामला है, 2023 में फिर 307 लगा, 2024 जनवरी में 302, इस प्रकार 7 प्रकरण उनके खिलाफ हैं। सन्नो अवलम पर 2022 में 302 सहित कुल 6 प्रकरण हैं। सुनीता कुंजाम के विरुद्ध साल 2022 में 302, साल 2023 में 307 सहित 6 प्रकरण दर्ज हैं। योगा बरसे के खिलाफ 2022 में अपहरण का प्रकरण दर्ज है। ऐसे बहुत सारे विषय हैं उन तथ्यों की जांच होनी चाहिए
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पिछले 5 वर्षों में न तो 257 सड़क निर्माण का कार्य किया, न 80 पुल-पुलियों का निर्माण किया, न ही कहीं पर कैम्प लगाए। आज जब भाजपा की सरकार यह सब कर रही है तो यह उनको रास नहीं आ रहा है।उन्हें सुरक्षा बलों का मनोबल नहीं गिरना चाहिए। शर्मा ने कहा कि अब बस्तर में सुरक्षा बल विकास के लिए काम कर रहे हैं और इस तरह की राजनीति करना गलत बात है।
शर्मा ने कहा भाजपा की सरकार बनने के बाद अभी कुछ महीनो में ही सेना के वीर जवानों ने 123 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। इस दौरान 407 से अधिक नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 404 नक्सलियों ने आत्म समर्पण भी किया है। जितने लोग गिरफ्तार हुए हैं लगभग उतने ही लोग आत्म समर्पण किए हैं। सरकार लगातार बस्तर के विकास के लिए काम कर रही है और और हम चाहते हैं कि बस्तर में किसी भी प्रकार से शांति स्थापित हो और इसके लिए दीपक बैज को भी आगे आना चाहिए ।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...