सीबीएसई 12वीं बोर्ड के बाद सीबीएसई की 10वीं बोर्ड की परीक्षा की भी शुरु हो गयी है। सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को स्पष्ट रूप ने निर्देशित किया है कि वे 10 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश पाने में किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। दिल्ली में इस वक्त धारा 144 लागू है और राज्य के बॉर्डर पर चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से पूरे प्रदेश में जाम की स्थिति बन रही है। इसके सीबीएसई परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की रियायत देने के मूड में नहीं है।
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि हालिया परिस्थिति को देखते हुए परिक्षार्थियों और उनके अभिभावकों को पर्याप्त समय हाथ में लेकर निकलने के लिए कहा गया है, ताकि वो समय से परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकें। 10वीं बोर्ड की परीक्षा 13 मार्च तक चलेगी। सीबीएसई एग्जामिनेशन कट्रोलर डॉ. संजय भारद्वाज ने सभी देशों के स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वो अपने शहरों के मौसम, दूरी, ट्रैफिक समेत तमाम परिस्थिति को देखते हुए घरों से निकलें। किसी भी स्टूडेंट को 10 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा केंद्र में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, डिवाईस या अन्य अनावश्यक वस्तुओं को ले जाने की अनुमति नहीं है। हालांकि, सीबीएसई ने उन परीक्षार्थियों को थोड़ी रियायत दी है, जिन्हें टाइप-1 डायबिटीज है. उन्हें परीक्षा केंद्रों में शुगर टैबलेट/चॉकलेट/कैडी, फल जैसे केला/सेब सतरा, सैंडविच या हाई प्रोटीन डाइट वाले स्नैक, डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर दवाएं, पानी की बोतल, ग्लोकोमीटर और ग्लोकोज टेस्टिंग स्ट्रिप्स, कॉन्टिनुअस मॉनिटरिंग (सीजीएम) मशीन, फ्लैश ग्लोकोज मॉनिटरिंग (एफजीएम) मशीन और इंसुलिन पंप ले जानी की इजाजत दी गई है। इसके लिए पहले से आवेदन किया होना अनिवार्य है।
परीक्षा से पहले प्रश्न-पत्र लीक होने की अफवाहों और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही गलत जानकारियों को लेकर सीबीएसई ने परीक्षार्थियों को सावधान करते हुए कहा है कि, पिछले कुछ सालों में कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके पास प्रश्न-पत्र है या वो सैंपल पेपर है, जिनमें से परीक्षा में प्रश्न पूछे जाएंगे। बोर्ड ने कहा है कि ऐसा भ्रम फैलाने वालों का मकसद परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से पैसा ऐंठना होता है, इसलिए परीक्षार्थी और उनके अभिभावक ऐसी किसी भी प्रकार की अफवाहों ओर ध्यान न दें। सीबीएसई यह सुनिश्चित करेगी कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
वहीं बोर्ड ने परीक्षार्थियों से भी अपील की है कि वे ऐसी किसी अनुचित गतिविधियों में शामिल न हो वरना उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा को लेकर छात्र किसी भी प्रकार का दबाव न महसूस करें, इसके लिए सीबीएसई ने परीक्षार्थियों के लिए साइकलॉजिकल काउसलिंग सेवा की सुविधा मुहैया करा रखी है। इसका लाभ वे 1800-11-8004 पर 24 घंटे कॉल कर उठा सकते हैं. परीक्षार्थी इस हेल्पलाइन नम्बर पर तनाव के अलावा टाइम मैनेजमेंट पर भी सवाल कर सकते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...
By User 6 /
October 23, 2026 /
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
By User 6 /
October 24, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...
By User 6 /
October 22, 2026 /
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...
By Reporter 5 /
October 21, 2026 /
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...