टेक जगत का बड़ा खिलाड़ी होने की वजह से गूगल कारोबार के मामले में मनमानी करता है। पिछले एक सप्ताह में गूगल के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के दो फैसलों से यह स्पष्ट हो गया है। सीसीआइ ने गूगल पर कारोबारी प्रतिस्पर्धा के उल्लंघन के आरोप में 936.44 करोड़ रुपये का जुर्माना किया। इससे पहले सीसीआइ ने कारोबारी प्रतिस्पर्धा नियमों को धता बताने पर गूगल पर 1337 करोड़ रुपये का जुर्माना किया था।
सीसीआई के अनुसार, गूगल अपने प्ले स्टोर पालिसी के तहत एप डेवलपर्स को भुगतान के लिए गूगल प्ले बिलिग सिस्टम का उपयोग करने पर बाध्य करता था और बिलिंग के किसी अन्य माध्यम या लिंक तक को डालने की इजाजत नहीं देता था। एप डेवलपर्स के लिए एप स्टोर काफी महत्वपूर्ण. होता है और उसके बिना वह अपने यूजर्स तक नहीं पहुंच सकता। एंड्रायड मोबाइल इकोसिस्टम में गूगल का प्ले स्टोर एंड्रायड मोबाइल फोन यूजर्स तक पहुंचने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम हैं। भारत में सबसे अधिक एंड्रायड फोन यूजर्स ही हैं। इसका लाभ उठाते हुए गूगल एप डेवलपर्स को गूगल प्ले बिलिंग सिस्टम के उपयोग के लिए बाध्य कर रहा था, क्योंकि कोई भी एप डेवलपर्स एप के माध्यम से कारोबार करता है और एप पर कई प्रकार की खरीद-बिक्री की जाती है।
सीसीआई के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर ने एप डेवलपर्स के लिए एप पर होने वाली किसी भी खरीद बिक्री में गूगल प्ले बिलिग सिस्टम के इस्तेमाल को अनिवार्य कर रखा था। एप डेवलपर्स किसी और माध्यम से अपने यूजर्स को भुगतान करने की सुविधा अपने एप पर नहीं दे सकता था। गूगल प्ले बिलिग सिस्टम की शर्त का पालन नहीं करने वाले एप डेवलपर्स को प्ले स्टोर का इस्तेमाल करने की अनुमति भी गूगल नहीं दे रहा था। सीसीआइ ने गूगल से कहा है कि एप डेवलपर्स को खरीद-बिक्री के लिए थर्ड पार्टी बिलिग सिस्टम की सुविधा दी जाए। थर्ड पार्टी भुगतान सुविधा देने वाले एप के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करने की चेतावनी भी गूगल को दी गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By Reporter 5 /
April 8, 2026 /
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...