पूनम ऋतु सेन। भारतीय रेलवे ने मुसाफिरों को शानदार तोहफा दिया है। विदेशों की तरह जल्द ही रेलवे स्टेशनों पर पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम में यात्री आराम फरमा सकेंगे। भारतीय रेलवे ने मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर पॉड होटल की शुरुआत की है। भारतीय रेलवे ने मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जापानी शैली के पॉड होटल को वाईफाई, एसी के साथ लॉन्च किया। यह दिखने में बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
Pod होटल क्या है?
यह कन्सेप्ट मुख्यतः जापान आधारित है। एक छोटे से स्पेस को इतना luxurious बना दिया जाता है कि जरूरत की सारी चीज़ें उस एक छोटे से बॉक्सनुमा कमरे में अच्छी तरह रखी जाती है। यह कल्चर मेट्रो सिटीज में काफी लोकप्रिय हो रहा है। पॉड होटल में कैप्सूल की तरह एक व्यक्ति के सोने के लिए बेहद छोटे कमरे होते हैं, जिनमें तमाम तरह की सुविधाएं होती हैं। यह रिटायरिंग रूम की तुलना में सस्ता है। भारतीय रेलवे के यात्री और यहां तक कि आम लोग भी अब अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर यहां आधुनिक विश्राम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
यदि आप एक छोटी व्यावसायिक यात्रा पर ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं या अकेले यात्री हैं तो ये पॉड होटल स्टेशन के अंदर स्थित होने के कारण एक अद्वितीय, परेशानी मुक्त और किफायती रहने का विकल्प हैं।
सुविधाएं
एक टीवी, छोटा लॉकर, मिरर, एडजस्टेबल एसी एयर फिल्टर वेंट्स, रीडिंग लाइट चार्जिंग पॉइंट और कुछ मूड लाइटिंग।
लागत:
क्लासिक पॉड के लिए 12 घंटे के लिए 799 से शुरू।
श्रेणियाँ
• क्लासिक पॉड्स • निजी पॉड्स • महिला विशिष्ट पॉड्स • फैमिली पॉड्स
आईआरसीटीसी मुंबई के बाद अब आगरा, जयपुर, कटरा, जम्मू, दिल्ली के स्टेशनों पर भी यात्रियों की सुविधा के लिए इस कॉन्सेप्ट पर रिटायरिंग रूम बनाने की योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए उत्तर रेलवे से स्वीकृति भी मांगी गई है। स्टेशनों पर जगह मुहैया कराने की हरी झंडी मिलते ही पॉड का निर्माण संभव हो सकेगा।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...