देश में महंगाई चरम पर है। सरकार अपने स्तर पर इसे नीचे लाने की कोशिश कर रही है। सोमवार से आरबीआइ की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक भी श्ाुरू होनी है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक एक बार फिर नीतिगत ब्याज दरों को बढ़ा सकता है। इसका संकेत गवर्नर शक्तिकांत दास पहले ही चुके हैं। समिति में लिए गए फैसलों की घोषणा बुधवार को की जाएगी।
ऐसी अटकलें हैं कि केंद्रीय बैंक नीतिगत ब्याज दरों में कम से कम 35 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है। पिछले महीने बुलाई गई आपातकालीन बैठक में एमपीसी ने 40 आधार अंकों की बढ़ोतरी की थी। विशेषज्ञ आने वाले महीनों में रेपो रेट में और वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनका यह भी मानना है कि समिति की बैठक में सबसे ज्यादा चर्चा खुदरा मुद्रास्फीति पर होने की संभावना है। खुदरा महंगाई अप्रैल में लगातार सातवें महीने आठ साल के उच्च स्तर 7.79 प्रतिशत पर पहुंच गई है। महंगाई की मुख्य वजह कच्चे तेल और कमोडिटी की कीमतों में तेजी है। थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति भी 13 महीने से दहाई अंक में बनी हुई है और यह अप्रैल में 15.08 प्रतिशत के रिकार्ड उच्चस्तर पर पहुंच गई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो रेट में कुछ वृद्धि होगी। हालांकि यह बता पाना बहुत कठिन है कि यह बढ़ोतरी कितनी होगी। बैंक आफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने कहा कि एमपीसी में लिए गए फैसले ना केवल नीतिगत दरों के लिहाज से महत्वपूर्ण होंगे बल्कि इससे यह भी पता लगेगा कि विकास दर और महंगाई को लेकर केंद्रीय बैंक का क्या नजरिया है। उन्होंने कहा कि रेपो रेट में 25 से 35 आधार अंकों से ज्यादा की वृद्धि नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि मई में हुई आपातकालीन बैठकों के मिनट्स पर नजर डालें तो समिति रेपो रेट में बड़ी वृद्धि करने के पक्ष में नहीं थी। सरकार ने बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए पेट्रोल-डीजल के आयात शुल्क में कटौती, कुछ खाद्य तेलों के आयात श्ाुल्क में कमी के अलावा गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने सहित कई कदम उठाए हैं।
एक रिपोर्ट में बोफा सिक्योरिटीज ने कहा कि उसे उम्मीद है कि एमपीसी जून में रेपो दर में 40 आधार अंक और अगस्त में 35 आधार अंकों की वृद्धि करेगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि समिति मुद्रास्फीति के पूर्व अनुमान को ना केवल संशोधित कर सकता है बल्कि विकास अनुमान को बरकरार रख सकता है। हाउसिंग डाट काम, प्रापटाइगर डाट काम और मकान डाट काम के ग्रुप सीईओ धु्रव अग्रवाल ने कहा, ‘हम मौजूदा समय में ब्याज दरों को बढ़ाने की आरबीआइ की मजबूरी को समझ सकते हैं। हालांकि रेपो रेट में वृद्धि धीरे-धीरे होनी चाहिए, क्योंकि यह रियल एस्टेट क्षेत्र की ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है। सरकार ने रिजर्व बैंक को यह सुनिश्चित करने का काम सौंपा है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति चार प्रतिशत पर बनी रहे। हालांकि इसमें दो प्रतिशत का उतार-चढ़ाव स्वीकार्य होगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 11, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 10, 2026 /
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...
By User 6 /
February 10, 2026 /
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Rakesh Soni /
February 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...
By Reporter 1 /
February 12, 2026 /
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...