Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ के सभी हाजियों को हज यात्रा 2022 के लिए सेंट्रल हज कमेटी ने दी मंजूरी - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ के सभी हाजियों को हज यात्रा 2022 के लिए सेंट्रल हज कमेटी ने दी मंजूरी

राज्य के सभी इच्छुक हज यात्रियों को मिला हज पर जाने का मौका
हज कमेटी मोहम्मद असलम खान एवं हज यात्रियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया
रायपुर। मक्का मदीना की पवित्र हज यात्रा के लिए छत्तीसगढ़ के सभी आवेदक हज यात्रियों के आवेदन मंजूर कर लिए गए हैं। हज यात्रा 2022 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य से 431 हज यात्रियों ने आवेदन किया है। सेंट्रल हज कमेटी ने सभी हज यात्रियों के आवेदन को मंजूरी देने के साथ ही हज यात्रा पर जाने का मौका उपलब्ध कराया है। छत्तीसगढ़ हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद असलम खान एवं हज यात्रा पर जाने वाले आवेदक हाजियों ने इसके लिए सेंट्रल हज कमेटी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं हज कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहम्मद असलम खान ने हज यात्रा वर्ष 2022 के लिए चयनित सभी हज यात्रियों को तहे दिल से मुबारकबाद दी एवं इसे प्रदेश के हज यात्रियों को ईद का तोहफा बताया है। राज्य कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने बताया कि हज 2022 के लिए राज्य को इस वर्ष कुल 431 पात्र आवेदन मिले थे। केंद्रीय हज कमेटी द्वारा जनसंख्या के अनुपात में प्रदेश को 167 हज सीट आवंटित किया जाना था। अध्यक्ष मोहम्मद असलम खान ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप उन्होंने केंद्रीय हज कमेटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से सभी इच्छुक हाजियों को हज यात्रा पर भेजे जाने का आग्रह किया था। सेंट्रल हज कमेटी ने छत्तीसगढ़ राज्य के इस आग्रह को स्वीकार करते हुए सभी 431 हज यात्रियों को हज यात्रा पर जाने की स्वीकृति दी है। मोहम्मद असलम खान ने आगे बताया कि राज्य हज कमेटी द्वारा केंद्रीय हज कमेटी से प्राप्त दिशा निर्देश अनुसार शीघ्र ही हज यात्रियों से आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने तथा हज यात्रियों का प्रशिक्षण एवं टीकाकरण के शिविरों का आयोजन किया जावेगा।
*********

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक और मौत

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। जगदलपुर केंद्रीय जेल से बड़ी खबर आई है, यहां बीते पांच दिनों के अंदर जेल में दूसरी मौत हुई है इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। रविवार तड़के एक महिला बंदी ने अपनी चुन्नी...

आज है अंतिम बड़ा मंगलवार, कर ले यह अचूक उपाए होगी असीम कृपा

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
9 जून 2026 को अधिकमास का अंतिम बड़ा मंगलवार मनाया जा रहा है. यह दिन भगवान हनुमान की उपासना के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है.अधिकमास में पड़ने वाला यह अंतिम बड़ा मंगल हनुमान जी की कृपा प्राप्त...

छत्तीसगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव तय, 11 साल बाद बदल सकती है योग्यता की शर्तें

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : उच्च शिक्षा विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती को लेकर बड़ा बदलाव होने की तैयारी चल रही है। करीब 11 साल बाद भर्ती नियमों में संशोधन की संभावना जताई जा रही है, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधा फायदा मिल...

छत्तीसगढ़ का गौरव: आयुष पांडे ने इंडिया टीम-ए में बनाई जगह, मेहनत और जुनून से रचा सफलता का इतिहास 

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर : एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व से भर दिया है। प्रदेश के होनहार युवा खिलाड़ी आयुष पांडे ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया टीम-ए में चयन हासिल कर लिया है। यह...

CG JOB NEWS : दिव्यांगजनों के लिए बड़ा रोजगार अवसर: 11 हजार से 30 हजार तक वेतन वाली नौकरियों का मौका

By User 6 / June 5, 2026 / 0 Comments
Raipur : दिव्यांगजनों के लिए रोजगार का एक महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। नौकरी की तलाश कर रहे योग्य उम्मीदवारों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से रोजगार कार्यालय में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कई...

देवेंद्र यादव के वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल, कुर्ता फाड़ने के दावे पर छिड़ी नई बहस

By User 6 / June 6, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद भिलाई विधायक Devendra Yadav एक नए राजनीतिक विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे घटनाक्रम...

जेल में बलात्कार के आरोपी ने लगाई फांसी

By User 6 / June 9, 2026 / 0 Comments
जांजगीर-चांपा। जिला जेल खोखरा में मंगलवार सुबह बड़ी खबर सामने आई जिसमें एक विचाराधीन बंदी का शव जेल परिसर के बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला। उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कोरबा जिले...

आरोपी पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला, ‘चोर-चोर’ की अफवाह फैलते ही ग्रामीणों ने घेरा, एक जवान गंभीर घायल

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में वांछित आरोपियों की तलाश में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान फैली अफवाह के बाद स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिसकर्मियों को जान...

आज का राशिफल 

By User 6 / June 7, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *