रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमित मरीजों का मिलना लगातार जारी है। जिस प्रकार राज्य में प्रवासियों का आना जारी है।बुधवार को 14 नये मामले सामने आने के बाद गुरुवार को भी यही सिलसिला रहा, प्रदेश के विभिन्न जिलों में 14 नये पॉजेटिव मरीज मिले है।
आज शाम जिला बिलासपुर से 04 और 02 मुंगेली के श्रमिक के पाॅजिटिव होने की पुष्टि की गई है। जिनकी कोविड अस्पताल बिलासपुर में भर्ती की प्रक्रिया जारी है। जिसकी पुष्टि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग के ट्विटर ने की है।
छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कुल 45522 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच किया गया है, अभी तक के 42618 परिणाम निगेटिव प्राप्त हुए है तथा 2776 की जांच जारी है।
21 मई की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया।
आई.आर.एल. रायपुर में अब तक कुल 2537 सैंपल की स्क्रीनिंग की गई। आज शाम जिला बिलासपुर से 02 और 02 मुंगेली से श्रमिक के पाॅजिटिव होने की पुष्टि की गई है। जिनकी कोविड अस्पताल बिलासपुर में भर्ती की प्रक्रिया जारी है। यानि अब राज्य में कुल एक्टिव मरीज 73 और कुल मरीजो की संख्या 132 होगई है।इनमें से 59 मरीज ठीक होके अपने घर में हैं।
राज्य में कोरोना प्रभावित कुल 73 सक्रिय मरीज हैं। शाम को 02 -02 मरीज बिलासपुर और मुंगेली से मिले है जिन्हें अभी सेंटर में लाना है। एम्स रायपुर में 24 मरीज, कोविड अस्पताल माना रायपुर में 13 मरीज, कोविड अस्पताल बिलासपुर में11 मरीज, मेडिकल काॅलेज अस्पताल अंबिकापुर में 05 एवं मेडिकल काॅलेज रायगढ़ में 05, मेडिकल काॅलेज राजनांदगांव में 09 मरीज भर्ती है।
राज्य में जिला कबीरधाम में 04, राजनांदगांव में 03, बालोद में 07, दुर्ग में 01, राजिम गरियाबंद में 01, रायपुर में 01, बलौदाबाजार में 05, बिलासपुर में 04, मुंगेली में 01, कोरबा में 01, जांजगीर में 05, रायगढ़ में 03, कोरिया में 01, सूरजपुर में 03, सरगुजा में 02 एव कांकेर में 01 कांटेंनमेन जोन बनाकर घर-घर भ्रमण कर सघन जांच खोज अभियान चलाया जा रहा है।
वर्तमान में 40649 यात्री/व्यक्ति होम क्वारेंटीन में हैं। राज्य में कुल 151 क्वारेंटीन सेंटर है, जिनकी क्षमता 3277 है, और वर्तमान में 924 लोग क्वारेंटीन में रखे गये है।
प्रवासी श्रमिकों हेतु पुरे राज्य में 18460 क्वारेंटीन सेन्टर चिन्ह्ति किये गये है जिनकी क्षमता 678083 है और वर्तमान में 121434 श्रमिक इन केन्द्रों में रखे गए है।
आज अन्य राज्यों से ट्रेन में कुल 1297 श्रमिको की एवं 521 प्रवासियों की इस तरह कुल 1818 व्यक्तियों की छत्तीसगढ़ वापसी हुई। परीक्षण उपरांत सभी को पूर्व निर्धारित योजना अनुसार संबधित जिलों में रवाना किया गया।
अन्य राज्यों से आने वाले सभी छत्तीसगढ़ निवासी अपने आने की सूचना तत्काल संबंधित जिले/विकासखंड में नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र तथा टोल फ्री 104 में देवें।
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
रायगढ़ से खबर: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक ही पेड़ से प्रेमी-प्रेमिका के शव लटके हुए मिले। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटना के...