Google Analytics Meta Pixel सीजीएमएससी के नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं - Ekhabri.com

सीजीएमएससी के नए अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) को नया नेतृत्व मिल गया है। राजधानी रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में दीपक म्हस्के ने सीजीएमएससी के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्हें शुभकामनाएं दीं और सीजीएमएससी की नई सप्लाई चैन मैनेजमेंट SOP का विमोचन भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने बताया – सीजीएमएससी की भूमिका अहम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में इस संस्था की नींव रखी गई थी। आज सीजीएमएससी न सिर्फ एक आपूर्ति एजेंसी है, बल्कि यह राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का एक मजबूत स्तंभ बन चुका है। उन्होंने कहा कि यह संस्था दवाओं और उपकरणों की समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

शिक्षक से प्रशासक तक – दीपक म्हस्के का अनुभव उपयोगी

मुख्यमंत्री साय ने यह भी बताया कि दीपक म्हस्के पूर्व में केमिस्ट्री विषय के शिक्षक रह चुके हैं, जिससे उनका वैज्ञानिक दृष्टिकोण इस जिम्मेदारी में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री म्हस्के की नियुक्ति से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और गति मिलेगी।

 

राज्य स्थापना की रजत जयंती पर स्वास्थ्य सेवा में नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ इस वर्ष अपनी राज्य स्थापना की रजत जयंती मना रहा है। राज्य में 13 मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और एम्स जैसे संस्थानों की मौजूदगी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। साथ ही उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लाखों परिवारों को मुफ्त इलाज मिल रहा है।

Read Also  दुर्ग में कच्ची शराब पीने से मौत पर सांसद बघेल ने उठाए सवाल

 

डॉ. रमन सिंह बोले – अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे स्वास्थ्य सुविधाएं

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सीजीएमएससी की शुरुआत की पृष्ठभूमि साझा करते हुए कहा कि संस्था की स्थापना का उद्देश्य था कि जेनेरिक दवाएं, मेडिकल उपकरण और सर्जिकल सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने श्री म्हस्के की नियुक्ति को एक दूरदर्शी और योग्य नेतृत्व बताया और विश्वास जताया कि वे इस मिशन को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सफल होंगे।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने साझा की योजनाओं की जानकारी

कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने सीजीएमएससी की उपलब्धियों, विभागीय योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

 

विशेष उपस्थिति में हुआ समारोह

इस अवसर पर प्रमुख अतिथियों में विधायक मोतीलाल साहू, किरण देव, अमर अग्रवाल, सुनील सोनी, रोहित साहू, इंद्र कुमार साव, महापौर मीनल चौबे, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, राहुल भगत, डॉ. बसवराजु एस, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया सहित निगम-मंडलों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *