रायपुर।राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, आईएएस एस प्रकाश को आयुक्त परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आईएएस सी आर प्रसन्ना को राज्यपाल के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, आईएएस यशवंत कुमार को सचिव संसदीय कार्य, संचालक ग्राम उद्योग, प्रबंध संचालक हथकरघा विकास और खादी एवं ग्राम उद्योग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।











