Google Analytics Meta Pixel दुकानदारों के लिए आ सकती है सस्ता कर्ज योजना - Ekhabri.com

दुकानदारों के लिए आ सकती है सस्ता कर्ज योजना

केंद्र सरकार छोटे दुकानदारों के लिए आगामी बजट में सस्ता कर्ज योजना ला सकती है। इसके अलावा इस क्षेत्र के लिए नियमों में भी कुछ ढील दी जा सकती है। इस मामले से वाकिफ दो सूत्रों का कहना है कि इस बड़े वोटर आधार को लुभाने के लिए सरकार नई योजना ला सकती है। बड़ी ई-कामर्स कंपनियों के आने से इन छोटे दुकानदारों का कारोबार कम हो रहा है।

 

 

सूत्रों का कहना है कि 2024 के आम चुनाव से पहले अगले माह पेश किए जाने वाले वित्त वर्ष 2023-24 के बजट में इस प्रस्ताव की घोषणा हो सकती है। प्रस्ताव का उद्देश्य छोटे भौतिक खुदरा क्षेत्र में विकास को पुनर्जीवित करना है जिसको अमेजन, फ्लिपकार्ट, टाटा समूह के बिगबास्केट और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों के आने से झटका लगा है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि सरकार एक ऐसी नीति पर काम कर रही है जिसके तहत कम ब्याज दर पर आसानी से कर्ज दिया जा सके।

 

 

 

इसमें इन्वेंटरी (स्टाक) की एवज में लोन देने का विकल्प भी शामिल है। हालांकि, न तो वाणिज्य मंत्रालय ने इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया दी है और न ही अधिकारी ने यह बताया कि बैंकों को सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने के लिए किस आधार पर मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा इस नीति में नई दुकानों के लिए लाइसेंस आवश्यकता में बदलाव और लाइसेंस नवीनीकरण्ा की साधारण आनलाइन प्रक्रिया का प्रस्ताव आ सकता है।

 

 

नोटबंदी-जीएसटी से प्रभावित हुए छोटे कारोबार
अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने और कर आधार बढ़ाने के लिए मोदी सरकार ने 2016 में नोटबंदी की घोषणा की थी। 2017 में केंद्र ने जीएसटी प्रणाली लागू की। इससे छोटे कारोबारों पर बुरा असर पड़ा। कोरोना महामारी से छोटे कारोबार प्रभावित रहे, जबकि दिग्गज आनलाइन कंपनियों के कारोबार में वृद्धि हुई। हालांकि, कोरोना से प्रभावित रेहड़ी-पटरी वालों को राहत देने के लिए केंद्र ने 2020 में गारंटी मुक्त एक वर्ष की अवधि के लोन के लिए पीएम-स्वनिधि योजना लांच की थी। रिटेलर्स एसोसिएशन आफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2030 तक देश के रिटेल क्षेत्र में ई-कामर्स की वृद्धि दर करीब 19 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी जो अभी सात प्रतिशत के करीब है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कांकेर में 5 इनामी नक्सलियों का सरेंडर, बड़ी सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
कांकेर : जिले में कांकेर नक्सली सरेंडर की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जो नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पापा राव के बाद अब एक और अहम घटनाक्रम सामने आया है, जहां 5 हथियारबंद...

रायपुर में 4.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर :गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजधानी के नार्थ जोन अंतर्गत खमतराई थाना पुलिस ने 22 मार्च 2026 को यह ऑपरेशन चलाया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिव कुमार...

बस्तर में पापाराव का सरेंडर, छत्तीसगढ़ में खत्म हुआ नक्सलवाद

By User 6 / March 24, 2026 / 0 Comments
बस्तर, छत्तीसगढ़। नक्सल खात्मे की डेडलाइन से पहले आज छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में कुख्यात नक्सल कमांडर पापाराव अपने 12 साथियों के साथ आत्मसमर्पण करने जा रहे हैं। इसके साथ ही वे अपने AK-47 और अन्य आधुनिक हथियार भी पुलिस...

संयोग से शुरुआत, ऐतिहासिक स्वर्ण तक अंजलि मुंडा की सफलता

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। कभी-कभी जीवन में लिया गया एक छोटा निर्णय भविष्य की दिशा बदल देता है। ओडिशा की 15 वर्षीय अंजलि मुंडा की कहानी इसी का उदाहरण है, जिन्होंने महज कुछ वर्षों में तैराकी के क्षेत्र में राष्ट्रीय...

सहपाठी की हैवानियत: छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो वायरल…पुलिस ने किया केस दर्ज

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
अलीगढ़। जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। अकराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी (नाबालिग) ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम...

आज का राशिफल 

By User 6 / March 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स पदक को बताया सबसे बड़ा लक्ष्य

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मार्च 2026। सैखोम मीराबाई चानू ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के उद्घाटन अवसर पर अपने करियर के सबसे बड़े अधूरे लक्ष्य एशियन गेम्स पदक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों में पदक जीतना अब भी...

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, रजत बंसल को नई जिम्मेदारी, मित्तल हुए रिलीव PMO के लिए 

By User 6 / March 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस बदलाव के तहत रजत बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है, वहीं...

खल्लारी रोपवे हादसा: मृतकों के परिजनों को 5 लाख सहायता

By User 6 / March 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 24 मार्च 2026।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले स्थित खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोपवे दुर्घटना को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता...