भारत में अंग्रेजी की प्रतिस्पर्धा में लगातार उपेक्षित हो रही हिंदी के लिए दक्षिण भारत से अच्छी खबर है। केरल की चेल्लनूर ग्राम पंचायत 100 प्रतिशत हिंदी साक्षरता हासिल करने के करीब है। अधिकारियों का कहना है कि उनका लक्ष्य अगले साल गणतंत्र दिवस तक इस गांव को पूर्ण हिंदी साक्षर पंचायत घोषित करना है।
सियासी बहकावे में एक समय जहां तमिलनाडु के साथ केरल हिंदी थोपने के प्रयास को लेकर विरोध के लिए तैयार रहता था, वहीं, दक्षिण भारत का यह पहला नागरिक निकाय होगा, जहां पर लोग हिंदी बोल और समझ सकते हैं। गांव की 72 वर्षीय एस. जानकी अम्मा कहती हैं कि वह हिंदी के लिए अपने नए प्यार का आनंद ले रही हैं। पंचायत द्वारा 100 प्रतिशत हिंदी साक्षरता हासिल करने के प्रयास के तहत सिखाए गए संक्षिप्त वाक्य, “एक ठंडी अंधेरी रात सड़क पे जा रहा है” को दोहराती हैं और रोमांचित हो जाती हैं।
प्रवासी श्रमिकों से संवाद की जरूरत ने सुलगाई चिंगारी
दरअसल, गांव में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक आबादी रहती है। इनसे संवाद की जरूरत ने ग्रामीणों के अंदर हिंदी सीखने की चिंगारी सुलगा दी। अधिकारियों ने कहा कि उनका उद्देश्य अगले साल गणतंत्र दिवस तक चेलन्नूर को पूर्ण हिंदी साक्षर पंचायत घोषित करना है। शैक्षिक बाधाओं को पारकर ग्राम पंचायत में जानकी अम्मा की तरह सैकड़ों ग्रामीण हिंदी सीख रहे हैं।
20 से 70 वर्ष की उम्र के हर ग्रामीण को हिंदी साक्षर बनाना लक्ष्य
कांग्रेस शासित चेल्लनूर ग्राम पंचायत के अध्यक्ष नौशीर पीपी ने कहा कि इस परियोजना का लक्ष्य 20-70 वर्ष की उम्र के प्रत्येक ग्रामीण को हिंदी साक्षर बनाना है। उन्होंने कहा कि हाल के हिंदी विवाद से इसका कोई संबंध नहीं है। पंचायत अध्यक्ष ने कहा, “गांव के स्कूलों के हिंदी शिक्षकों के सहयोग से शिक्षण और अध्ययन सामग्री का एक माड्यूल तैयार किया गया था। इस प्रकार, इन अध्ययन सामग्री और प्रशिक्षकों का उपयोग करके पंचायत के सभी 21 वार्डों में हिंदी अध्ययन कक्षाएं शुरू हुईं।”
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...