नई दिल्ली, 26 मार्च 2025, छत्तीसगढ़ सरकार ने आईटी और टेक्नोलॉजी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए नैसकॉम के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी से राज्य में कौशल विकास को बल मिलेगा और नया रायपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने का मार्ग प्रशस्त होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में नैसकॉम के उपाध्यक्ष श्रीकांत श्रीनिवासन और अन्य प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि रायपुर में आईआईटी, एनआईटी, एम्स और ट्रिपल आईटी जैसे संस्थान हैं, जो राज्य को आईटी और टेक्नोलॉजी का केंद्र बनाने में सहायक होंगे।
नया रायपुर बनेगा टेक्नोलॉजी सेंटर
सरकार की योजना नया रायपुर को बेंगलुरु और हैदराबाद की तर्ज पर एक प्रमुख टेक हब के रूप में विकसित करने की है। यहां कई आईटी कंपनियां पहले ही अपना संचालन शुरू कर चुकी हैं।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत आईटी और स्टार्टअप्स को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा, राज्य के युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षित करने के लिए विशेष स्किलिंग प्रोग्राम चलाए जाएंगे।
बढ़ रहा है निवेश
सरकार को अब तक 4.40 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। दिल्ली, मुंबई और रायपुर में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट में निवेशकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस साझेदारी से राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
सरकार का यह कदम छत्तीसगढ़ को देश के अग्रणी आईटी और टेक्नोलॉजी केंद्रों की सूची में शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...