Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ को अब तक जरूरत की 70% खाद ही मिल पाई: मुख्य सचिव ने ली बैठक - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ को अब तक जरूरत की 70% खाद ही मिल पाई: मुख्य सचिव ने ली बैठक

रायपुर। रायपुर। खरीफ की बुआई के सीजन में रासायनिक खाद के संकट के दौरान सरकार उपाय खोज रही है। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने एक हाईलेवल बैठक में खाद की जरूरत और आपूर्ति की समीक्षा की। बताया गया कि अब तक जरूरत की 70% खाद ही प्रदेश को मिल पाई है। मुख्य सचिव ने खाद किसानों को बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए समिति स्तर पर निगरानी बढ़ाने को कहा है। मंत्रालय में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने बताया, खरीफ सीजन में यूरिया, डी.ए.पी. सहित अन्य उर्वरकों की करीब 8.93 लाख मीट्रिक टन की जरूरत है। अभी तक करीब 6.31 लाख मीट्रिक टन खाद की आपूर्ति ही हो पाई है। अधिकारियों ने बताया कि खरीफ सीजन में उर्वरकों की कुल मांग के विरूद्ध अब तक 70% उर्वरक ही उपलब्ध हो पाया है। परिस्थितियों की जानकारी लेने के बाद मुख्य सचिव ने किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि खाद-बीज की उपलब्धता की समितिवार नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए। मुख्य सचिव का कहना था, धान की फसल के लिए चरणबद्ध तरीके से जरूरी उर्वरकों की उपलब्धता समिति स्तर पर कराया जाए। यह ध्यान रखा जाए कि रोपा लगाने के समय, पौधे की वृद्धि के समय जिन-जिन उर्वरकों की जरूरत होती है, उसकी उपलब्धता उसी समय पर स्थानीय समिति में हो जाए। इसके लिए समितिवार तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसी रासायनिक खाद की कमी के कारण फसल उत्पादन प्रभावित ना हो इसके लिए उसके विकल्प के रूप में अन्य खाद भी पर्याप्त मात्रा में सोसायटी में उपलब्ध हो। बैठक में कृषि विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, कृषि संचालक यशवंत कुमार, मार्कफेड की प्रबंध संचालक किरण कौशल, पशुपालन विभाग के संचालक चंदन त्रिपाठी सहित सहकारिता, कृषि और पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
नैनो फर्टिलाइजर का ट्रायल करने को भी कहा
मुख्य सचिव ने नैनो फर्टिलाइजर का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार इस वर्ष नैनों उर्वरक की आपूर्ति भी कर रही है। इसका राज्य की जलवायु के अनुसार फसल उत्पादन पर पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी जरूरी है। इसके लिए उन्होंने प्रत्येक सहकारी समिति स्तर पर एक किसान को चिन्हित कर एक निश्चित खेत में इसका प्रदर्शन करने के निर्देश दिए हैं।
48 लाख हेक्टेयर में होनी है खरीफ की बुआई
राज्य के 48 लाख 20 हजार हेक्टेयर रकबे में खरीफ फसलों की बुआई होनी है। जिसमें 36 लाख 60 हजार 500 हेक्टेयर में धान, 3 लाख 14 हजार हेक्टेयर में मक्का, एक लाख 6 हजार हेक्टेयर में कोदो-कुटकी, 40 हजार हेक्टेयर में रागी की बुआई का लक्ष्य है। अरहर की एक लाख 70 हजार, मूंग की 33 हजार, उड़द की 2 लाख 10 हजार तथा कुल्थी की 35 हजार हेक्टेयर में बुआई होनी है। तिलहनी फसलों के अंतर्गत मूंगफली, तिल, सोयाबीन, रामतिल, सूरजमुखी और अरण्डी की बुआई 2 लाख 67 हजार 700 हेक्टेयर में किया जाना है। करीब दो लाख 83 हजार हेक्टेयर में साग-सब्जी और अन्य फसलों की बुआई होगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *