रायपुर, 17 जनवरी 2025।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी को “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा।
इस बार छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सबसे अधिक प्रश्न भेजकर रिकॉर्ड बनाया है। राज्य को 10 लाख 25 हजार 389 प्रश्नों का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन 20 लाख 28 हजार 864 प्रश्न भेजे गए। प्रश्न मंगाने की अंतिम तिथि 14 जनवरी थी। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर राज्यों को लक्ष्य दिए गए थे। छत्तीसगढ़ ने अपने लक्ष्य का लगभग 200% हासिल किया।
छत्तीसगढ़ के समग्र शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। परिणामस्वरूप, प्रश्न भेजने में छत्तीसगढ़ पहले, ओडिशा दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर रहा।
प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के जरिए स्कूली बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों को परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने और इसे उत्सव की तरह मनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनलों, यूट्यूब और निजी चैनलों पर किया जाएगा।
शिक्षा विभाग के सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को उत्सव की तरह मनाने का यह सबसे अच्छा मौका है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में प्रशासन को जनता के और करीब लाने के लिए सुशासन तिहार 2026 की तैयारी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस अभियान को प्रभावी और...
By User 6 /
April 16, 2026 /
छत्तीसगढ़ : में इस साल गर्मी ने समय से पहले ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल के महीने में ही तापमान जून जैसी स्थिति पैदा कर रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को ‘ओशियन ग्रो गांजा’ जैसे विशेष मादक पदार्थ...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता प्लांट में बॉयलर फटने से हुए भीषण हादसे के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना में अब तक 17 श्रमिकों की मौत हो चुकी है,...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को बेहद पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के परिजनों के...
By User 6 /
April 16, 2026 /
रायपुर : में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। 20 अप्रैल से प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु...
By User 6 /
April 17, 2026 /
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की पहल की गई है। इसी...
By Reporter 5 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) के प्रारूप तैयार करने से लेकर महिलाओं,...
By User 6 /
April 15, 2026 /
देश : की राजनीति एक ऐसे मोड़ पर पहुंचती दिख रही है जहां प्रतिनिधित्व, जनसंख्या संतुलन और संघीय ढांचे पर सबसे बड़ा विमर्श शुरू होने वाला है। केंद्र सरकार 16 से 18 अप्रैल तक प्रस्तावित संसद के विशेष सत्र में...
By User 6 /
April 15, 2026 /
रायपुर, 15 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग से श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हुई है। बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन से 850 तीर्थ यात्रियों को लेकर स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस यात्रा...