छत्तीसगढ के एक मंत्री जी का अपना अलग लॉजिक है। कई बार लोग उनके तर्क सुनकर हैरान रह जाते हैं, और तर्क भी ऐसे की दिमाग उलझा कर रख दें। प्रदेश के आबकारी और उद्योग मंत्री कवासी लखमा अपनी इसी लाजवाब खासियत की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक आम बस्तरिहा की सोच के प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री कवासी लखमा इस सरकार का हिस्सा बने हैं। कई बार अपनी बातें रखते वक्त उसमें इतना डूब जाते हैं कि निष्छल मन भावनाओं की बाढ सी ला देता।
मंत्री लखमा ने बुधवार को कहा कि शराब पीने से ताकत बढती है। वैसे तो यह शोध का विषय है, लेकिन उन्होंने अपनी बात को सही ठहराने के लिए बाकायदा कई तर्क भी पेश किए। उन्होंने इस बातचीत के दौरान शराब के कई फायदे गिनाए और इसे छत्तीसगढ के मेहनतकश मजदूरों की महत्वपूर्ण जरूरत बताया। इसके साथ ही राज्य में शराब बेचे जाने के फैसले को उन्होंने केंद्र के द्वारा थोपा गया फैसला भी करार दिया।
अमरकंटक तीर्थ यात्रा से बिलासपुर लौटे आबकारी मंत्री कवासी लखमा की बुधवार को पत्रकारोें से चर्चा चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उनकी जुबान फिसल गई। कवासी बोले कि छत्तीसगढ़ मेहनतकश मजदूरों और किसानों का प्रदेश है। मेहनत करने वालों को शराब की जरूरत पड़ती है। शराब पीने से ताकत बढ़ने का दावा भी उन्होंने किया। फिर बोले कोरोना संक्रमणकाल के दौरान राज्य सरकार ने नहीं केंद्र सरकार ने शराब दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। केंद्र के निर्देश पर दुकानें खुली हैं। हम केंद्र के निर्देश का बस पालन कर रहे हैं।
मंत्री कवासी लखमा की इन बातों में काफी गहराई भी थीे। वे इस बातचीत में एक तीर से दो शिकार खेल गए। एक तरफ उन्होंने शराब को छत्तीसगढ के मेहनतकश लोगों की जरूरत कहकर उनका दिल जीत लिया जो शराब के लिए पैसे की बाढ ला देते हैं और दूसरी तरफ काेरोना काल में शराब दुकान खोले जाने को लेकर सरकार की जो आलोचना हो रही है उसका ठीकरा उन्होंने सीधे केंद्र सरकार पर फोड दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 12, 2026 /
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...