रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि चूंकि 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव हो रहे थे, इसीलिए इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र छोटा रखा गया है। बजट सत्र की शुरुआत 7 मार्च से होगी, प्रथम दिन 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण होगा। छत्तीसगढ़ सरकार का बजट 9 मार्च को पेश होगा।
विधानसभा में मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि 5 राज्यों में चुनाव होने के कारण यहां के विधायकगण बाहर प्रचार में व्यस्त थे। 7 मार्च को अंतिम चरण का मतदान होगा, जिसके लिए चुनाव प्रचार 5 मार्च को थम जाएगा। इस तरह बाहर गए विधायकों की 6 एवं 7 मार्च तक वापसी होगी और वे बजट सत्र में प्रारंभ से हिस्सा ले सकेंगे। 5 राज्यों के चुनावों में विधायकों की व्यस्तता को देखते हुए यह सत्र छोटा रखा गया है।डॉ. महंत ने बताया कि बजट सत्र 7 से 25 मार्च तक चलेगा। कुल 13 बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो वित्त विभाग के भारसाधक मंत्री भी हैं 9 मार्च को दोपहर 12.30 बजे सदन में 2022-23 का अनुमानित बजट पेश करेंगे।
बजट पर सामान्य चर्चा 10 मार्च को होगी। वहीं बजट से संबंधित विभागावार अनुदान मांगों पर चर्चा 11 से 23 मार्च तक होगी। 2021-22 का तीसरा अनुपूरक बजट 7 मार्च को सदन में रखा जाएगा। इस पर चर्चा 8 मार्च को होगी। बजट सत्र में पूर्व विधायक व्दय रमेश वर्ल्यानी एवं मदन सिंह डहरिया तथा भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
डॉ. महंत ने आगे बताया कि बजट सत्र के लिए अब तक 1682 प्रश्न लगे हैं, जिनमें 854 प्रश्न तारांकित एवं 828 प्रश्न अतारांकित हैं। ध्यानाकर्षण की 114, स्थगन प्रस्ताव की 10, नियम 139 के अधीन अविलंबनीय लोक महत्व के विषय पर चर्चा के लिए 4, अशासकीय संकल्प की 7, शून्यकाल की 16 एवं याचिका की 45 सूचनाएं प्राप्त हुई हैं।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...