पेंड्रा की प्रतिभावान बेटी शिखा कोरी को पीएचडी की उपाधि मिली है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में दक्षिण एशियाई अध्ययन विभाग, अंतरराष्ट्रीय संस्थान की शोधार्थी शिखा कोरी को डॉक्टरेट की उपाधि दी गई है। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि इसरो पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रीधर पणिक्कर सोमनाथ थे l उनका शोध कार्य का विषय इंपैक्ट ऑफ सोशियो रिलिजियस मूवमेंट्स ऑन कंटेम्पररी पॉलिटिक्स है।










