रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल यानी वीमेन ओपन करेक्शनल इंस्टीट्यूशन (ओसीआई) की शुरुआत हो गई है। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने महिला खुली जेल का शुभारंभ किया। महिला बंदिनियों के सुधार, पुनर्वास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा की पहल पर प्रदेश में पहली बार महिला बंदिनियों के लिए इस तरह की खुली जेल व्यवस्था शुरू की गई है। केंद्रीय जेल रायपुर में उपलब्ध अधोसंरचना का उपयोग करते हुए महिला खुली जेल को विकसित किया गया है। यहां फिलहाल 25 महिला बंदिनियों के रहने की व्यवस्था की गई है।
महिला खुली जेल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां रहने वाली बंदिनियां पारंपरिक जेल व्यवस्था और ऊंची चारदीवारी से बाहर निकलकर रोजगारमूलक गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगी। उन्हें निर्धारित कार्यों के लिए सुबह जेल परिसर से बाहर जाने की अनुमति होगी और दिनभर काम करने के बाद शाम को लॉकअप से पहले वापस जेल लौटना होगा।
इस व्यवस्था के जरिए महिला बंदिनियों को समाज के सामान्य वातावरण में काम करने और अपने कौशल को विकसित करने का अवसर मिलेगा। रोजगार से जुड़ने के साथ वे धीरे-धीरे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी। यह पहल जेल से बाहर निकलने के बाद उनके पुनर्वास और सामाजिक जीवन में दोबारा जुड़ने में भी मददगार साबित हो सकती है।
महिला खुली जेल के तहत जेल की ऊंची दीवारों के बाहर मंदिर के समीप स्थित परिसर में सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर और जेल में निर्मित उत्पादों का बिक्री केंद्र संचालित किया जाएगा। इन गतिविधियों से महिला बंदिनियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा उनकी रुचि और कौशल के अनुसार अन्य रोजगार के विकल्प उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जाएगी।
महिला खुली जेल की अवधारणा का उद्देश्य केवल बंदिनियों को रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें सुधार, पुनर्वास और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बेहतर वातावरण देना है। रोजगारमूलक गतिविधियों के माध्यम से महिला बंदिनियां अपने कौशल को निखार सकेंगी और भविष्य में सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन की दिशा में आगे बढ़ सकेंगी।
महिला खुली जेल के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक योगेश सिंह क्षत्री, महिला ओपन जेल प्रभारी खुशबू मिश्रा सहित जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...