Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम केरा में ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री बघेल ने ग्राम केरा में ग्रामीणों से चर्चा कर योजनाओं के क्रियान्वयन की ली जानकारी

केरा में महाविद्यालय और जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने  सहित बिजली लाईन के विस्तार की घोषणा, मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को मन लगाकर पढ़ने ओर आगे बढ़ने किया प्रोत्साहित
बैंक अधिकारी से मौके पर ही किसान के बैंक खाते की कराई जांच
मुख्यमंत्री ने केरा में नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का किया लोकार्पण

रायपुर-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान आज पामगढ़ विधानसभा के ग्राम केरा में आमजनता से रू-ब-रू चर्चा कर शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में सीधे फीडबैक लिया। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों को उनके हित में संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान ग्रामवासियों की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्याें की सौगात दी। इनमें प्रमुख रूप से केरा में महाविद्यालय और जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने सहित बिजली लाईन के विस्तार कार्य आदि शामिल हैं।भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान ग्राम केरा के कृषक श्री जवाहरलाल आदित्य ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे 65 डिसमिल में खेती करते हैं। मुख्यमंत्री ने जब उनसे पूछा कि आपको राजीव गाँधी किसान न्याय योजना की राशि मिली या नहीं ? बैंक में जाकर खाता चेक किए या नहीं? तो जवाहरलाल ने बताया कि वह 15 दिन पहले ही बैंक गया था ,पैसा नहीं आया है। मुख्यमंत्री ने जवाहरलाल को बताया कि इस बार दीपावली का त्यौहार मनाने न्याय योजना की राशि एक नवम्बर से पहले 17 अक्टूबर को ही सबके खाते में दे दी गई है। यह दो दिन पहले की बात है। अब जाकर खाते की जांच करियेगा। किसान ने बैंक के अधिकारियों द्वारा ठीक से व्यवहार नहीं किए जाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री ने सहकारी बैंक के अधिकारी को तलब किया और जब किसान के खाते की जाँच कराई तो उनके खाते में राजीव गाँधी न्याय योजना से पैसा आना पाया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बैंक जाकर पैसा निकालने की सलाह दी और बैंक अधिकारी को किसानों के राशि का भुगतान नियमानुसार तत्परतापूर्वक करने के सख्त निर्देश दिए।इसी तरह ग्राम बर्रा के किसान श्री दिलेराम साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने 250 क्विंटल धान बेचा है। उनका 15 एकड़ का खेत है। धान बेचने के अलावा राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि से अपने मकान का निर्माण सहित विभिन्न घरेलू आयोजनों में राशि का बेहतर उपयोग किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए बनाई गई योजना से उनको बेहतर लाभ मिल रहा है। इससे उनके चेहरे पर खुशी है।

Read Also  सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए 2 करोड़ 20 लाख रूपए की स्वीकृति

अब खेत या आभूषण गिरवी रखने की जरूरत नहीं पड़ती-कृष्णा चन्द्रा
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जब कार्यक्रम में राशनकार्ड नहीं बना पाने वाले हितग्राही को खड़े होने कहा तो ग्राम पिरीद के किसान कृष्णा चन्द्रा ने अपना

हाथ उठाया और मुख्यमंत्री को बताया कि हम लोगों को रबी सीजन में नहर का पानी सिचाई के लिए चाहिए। मुख्यमंत्री ने उन्हें अन्य फसल के लिए प्रोत्साहित किया। किसान ने बताया कि उसका 7 एकड़ खेत है और राजीव गाँधी किसान न्याय योजना से 15 हजार 500 रूपए की राशि मिली है। 30 हजार रुपये का गोबर भी बेचा है। किसान ने मुख्यमंत्री को बताया कि आपके द्वारा शुरू की गई योजना का बेहतर लाभ मिल रहा है। उन्होंने खेती की जमीन और योजनाओं के लाभ की वजह से अपना राशनकार्ड नहीं बनाने की बात कही तो मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि सरकार सभी का राशनकार्ड बना रही है। एपीएल को 10 रुपये किलो में चावल दिया जाता है। किसान कृष्णा चन्द्रा ने अपनी शादी एक साल पहले ही होने की बात बताई तो मुख्यमंत्री ने उनसे पहले बहू के मायके से नाम कटवाने और अपने गाँव में नाम जोड़ने के लिए कहा। ग्रामीण वृंदा बाई चन्द्रा ने मुख्यमंत्री को राजीवगांधी भूमिहीन मजदूर न्याय योजना से राशि मिलने की जानकारी दी। पशुपालक विनोद कुमार शुक्ला ने मुख्यमंत्री को गोधन न्याय योजना से किसानों को लाभ होने की बात कही। उन्होंने बताया कि उनके पास 8 गाय है और 32 हजार किलो गोबर बेचकर 64 हजार रूपए प्राप्त किए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...