मुख्यमंत्री बघेल ने किया गांधीवादी विचारकों का सम्मान, सीएम ने कहा- ‘स्वयं में ढूंढना है गांधी’

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल शाम नवीन विश्राम गृह रायपुर में आयोजित गांधी जी के मूल्यों और सिद्धांतों पर चलने वाले लोगों के अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गांधी जी की विशेषताओं को अपने संबोधन में व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने समाज को जोड़ने और श्रम को सम्मानित करने का कार्य किया है। महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका से लौटकर पूरे देश का भ्रमण किया और विभिन्न समाजों से चर्चा करने के बाद कहा था कि भारत की आत्मा गांव में बसती है। गांधी जी ने सत्य, अहिंसा, शांति, प्रेम और भाईचारा की बात कही और इन्हीं मूल्यों के आधार पर स्वयं जीवन जीकर लोगों को आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

स्वयं में गांधी को ढूंढने की बात पर जोर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गांधी जी आज भी प्रासंगिक हैं। वर्तमान दौर में भी देश और दुनिया के नवनिर्माण के लिए उनके विचार को आत्मसात करना हम सबके लिए जरूरी है। उन्होंने कहा-हम सब के अंदर जो गांधीवादी विचार हैं, उन्हें जागृत करने की आवश्यकता है। गांधी को हमें स्वयं में ढूंढना है। इससे पूरे समाज के स्वरूप को सही दिशा में बदला जा सकता है।

गांधी के आदर्शों पर छतीसगढ़ सरकार के प्रयास

सीएम बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार गांधी के आदर्श और विचारों के अनुसार चल रही है। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने सुराजी गांव योजना का प्रारंभ करने का संकल्प लिया और गांव-गांव को स्वावलंबी बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। इसी कड़ी में कुपोषण, अशिक्षा और बेरोजगारी को दूर करने के लिए अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों के अनुसार श्रम का सम्मान करने के लिए सरकार द्वारा अपने वादे के अनुसार सबसे पहले किसानों का ऋण माफ किया। साथ ही भूमिहीन खेतिहर मजूदरों को सालाना 6 हजार रूपए देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब गांव-गरीब की जेब में पैसा आएगा, तभी उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और प्रदेश एवं देश सुदृढ़ होगा।

वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद रहे कार्यक्रम में

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में सरकार द्वारा 80 से 90 प्रतिशत योजनाएं महात्मा गांधी के बताए गए ‘‘सर्वोदय’’ के सिद्धांत पर आधारित है। इसमें समाज के गरीब, पिछड़े तथा अंतिम से अंतिम व्यक्ति के हित को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब और किसानों के उत्थान को प्राथमिकता में रखा गया है।

गाँधीवादी विचारकों का सम्मान

इस अवसर पर गांधीवादी विचारक बालचंद कछवाहा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा भी मंचस्थ थे। मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में जिन गांधीवादी विचारकों का सम्मान किया गया, उनमें पद्मश्री धरमपाल सैनी, गनियारी-बिलासपुर में संचालित जन-स्वास्थ्य सहयोग केन्द्र, सरगुजा की चिकित्सक डॉ. बियाट्रिस, बस्तर की गांधीवादी विचारक एम.के.नायडू, समाजसेविका शैल चौहान ग्राम जाता, विकासखंड बेमेतरा, ग्राम कंडेल जिला धमतरी के सेवानिवृत्त शिक्षक एवं लोक कथाकार मुरहाराम कमलवंशी, अंबिकापुर की सेवानिवृत्त शिक्षिका एवं लोक कथाकार डॉ. आशा शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता गरियाबंद सुश्री लता नेताम, कोण्डागांव के शिल्पकार भूपेश तिवारी शामिल हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

आज खत्म होगा कवासी लखमा का ‘वनवास’! जेल की सलाखों से बाहर निकलकर क्या करेंगे बस्तर के कद्दावर नेता?

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
Kawasi Lakhma Bail : आज एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज जेल से रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें शर्तों के साथ अंतरिम जमानत प्रदान की है,...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *