Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री बघेल 30 अप्रैल को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में लोगों से करेंगे भेंट-मुलाकात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री बघेल 30 अप्रैल को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र में लोगों से करेंगे भेंट-मुलाकात

मुंगेली में कवि सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अप्रैल को मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जरहागांव में लोगों से भेंट-मुलाकात कर जनसमस्याओं के बारे में जानकारी तथा शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री मुंगेली में सर्किट हाउस में शाम को विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात करने के बाद कवि सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास में पूर्वान्ह 11.30 बजे आयोजित बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत हितग्राहियों को ऑनलाईन राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.10 बजे राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12.40 बजे मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के जरहागांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री यहां दोपहर 12.45 बजे दुर्गा मंदिर में दर्शन उपरांत आम जनता से भेंट-मुलाकात कर स्थानीय समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। मुख्यमंत्री जरहागांव से दोपहर 2.50 बजे कुआगांव पहुंचकर वहां गौठान का अवलोकन करने के बाद दोपहर 3.20 बजे दाऊपारा पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री यहां स्वामी आत्मानंद स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शासन की योजनाओं एवं मुंगेली जिले में हुए नवाचार के संबंध में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री संध्या 5.30 बजे से 7.30 बजे तक मुंगेली के सर्किट हाउस में विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 9.30 बजे मुंगेली के स्टेडियम में आयोजित कवि सम्मलेन में शामिल होने के बाद वहां से रायपुर के रवाना होंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में बारिश की संभावना

By User 6 / August 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम...

बस्तर में पूर्व नक्सली महिलाओं ने जवानों की कलाई पर बांधी राखी

By Reporter 5 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 अगस्त 2026। बस्तर में रक्षाबंधन के अवसर पर एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने वर्षों से चली आ रही नक्सल हिंसा और सुरक्षा बलों के बीच दूरी के बीच रिश्तों और विश्वास की नई कहानी लिखी। भानुप्रतापपुर के...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *