Google Analytics Meta Pixel परसतराई में आयोजित दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - Ekhabri.com

परसतराई में आयोजित दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

० सामाजिक भवन निर्माण हेतु दिए 01 करोड़ की सौगात

० छत्रपति शिवाजी महराज की नवनिर्मित प्रतिमा की पुताई गोबर पेंट से करने पर मुख्यमंत्री ने की सराहना

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के अर्जुंदा तहसील के ग्राम परसतराई में दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुलगांव दुर्ग में कुर्मी समाज हेतु भवन निर्माण कार्यों हेतु 01 करोड़ तथा परसतराई के सरपंच की मांग पर मुक्तिधाम, प्रतिक्षालय एवं पहुंच मार्ग हेतु 25 लाख की घोषणा की। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं गुण्डरदेही विधानसभा विधायक  कुंवर सिंह निषाद, संजारी-बालोद की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष  केशव बंटी हरमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, कृषि उपज मंडी बालोद के अध्यक्ष  भोलाराम देशमुख, दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ राजेंद्र हरमुख, वरिष्ठ समाजसेवी  हरदेव दिल्लीवार, समाज संरक्षक  राम सहाय देशमुख, एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुख उपस्थित थे। इस दौरान श्री बघेल ने ग्राम परसतराई में वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी की मूर्ति का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने छत्रपति शिवाजी महराज की प्रतिमा की पुताई गोबर पेंट से करने पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसकी सराहना की। श्री बघेल ने कार्यक्रम स्थल में छत्तीसगढ़ महतारी एवं समाज के विभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ किया।

IMG 20230219 WA0008
IMG 20230219 WA0008

इस दौरान श्री बघेल ने छत्रपति शिवाजी के अद्वितीय पराक्रम, राष्ट्रभक्ति तथा नैतिक एवं मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत जीवन के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी की सेना छोटी जरूर थी, लेकिन उनका आत्मबल, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति का कोई सानी नहीं था। उन्होंने अपने आत्मबल के दम पर मुगल सेना से पूरी दृढ़ता के साथ मुकाबला किया। इस अवसर पर उन्होंने दिल्लीवार समाज की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दिल्लीवार समाज अपने विशिष्ट खान-पान, रहन-सहन, व्यापार से पहचाना जाता है। आज मैं दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूॅ। इसके लिए उन्होंने समाज के लोगों को हृदय से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर दिल्लीवार समाज के लोगों ने श्री बघेल को छत्तीसगढ़ी व्यंजन से तौल कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से उच्च पदों पर चयनित होने वाले दिल्लीवार समाज के युवक-युवतियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, महिला समिति अध्यक्ष प्रीति देशमुख, युवा समिति अध्यक्ष श्री योगेश्वर देशमुख, महामंत्री श्री अशोक कुमार देशमुख सहित बड़ी संख्या में दिल्लीवार समाज के लोग उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

बस्तर में भूकंप के झटके…जगदलपुर में लोगों में दहशत, कोई नुकसान नहीं

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...