नक्सल प्रभावित पुलिस परिवार की महिलाओं को पेट्रोल पंप में मिलेगा नियमित रोजगार
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पेट्रोल पंप में पेट्रोल डालकर हर किसी को चकित कर दिया। पुलिस परिवार द्वारा स्थापित पेट्रोल पंप में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली ग्राहक की गाड़ी में स्वयं पेट्रोल भरा। उन्होंने बिल बुक से पहली पर्ची काटकर स्वयं ग्राहक को सौंपी। इससे पहले उन्होंने ने इस पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया था।
पुलिस का मितान पुलिस पेट्रोल पंप नारायणपुर के नये बस स्टैंड में स्थित है। मुख्यमंत्री ने पहली ग्राहक कविता नाग के वाहन में पेट्रोल भरा वह इस पल से बहुत खुश हो गई थी। उसके लिए ये मौका बड़ा ही खास अनुभव देने वाला रहा।
लगभग एक करोड़ की लागत से बने इस नवनिर्मित पेट्रोल पंप में जिले के नक्सल प्रभावित पुलिस परिवार की महिलाओं को जहां नियमित रोजगार मिलेगा। वहीं उन्हें आजीविका का साधन उपलब्ध कराने के साथ-साथ बेहतर जीवनयापन में सहायक होगा।
मुख्यमंत्री को आईजी पी. सुन्दरराजन ने बताया कि इस नवनिर्मित पेट्रोल पंप में सभी महिला कर्मचारी कार्यरत रहेगी। ये सभी कर्मचारी जिले के नक्सल प्रभावित पुलिस परिवार से संबंधित हैं। इन महिलाओं को नियमित रोजगार उपलब्ध होने से उनके परिवार के लोगों का बेहतर भरण-पोषण हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की पहल नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए मील का पत्थर साबित होगी और इससे होने वाली आय से पुलिस सहायता कोष में भी बढ़ोत्तरी होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां कार्यरत कोड़कानार निवासी मंगलो गोटा और डूंगा निवासी सविता पोड़ियाम को गाड़ियों में पेट्रोल डालने का तरीका भी समझाया।
पहली पर्ची इस अवसर पर मितान पुलिस पेट्रोल पंप की पहली उपभोक्ता बनी नयापारा निवासी कविता नाग ने बताया कि अपनी गाड़ी मे सौ रुपए का पेट्रोल डलवाया। यह उनके जीवन का अविस्मरणीय पल था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेट्रोल पंप में कार्यरत समस्त स्टॉफ के साथ एक ग्रुप फोटो भी खींचवायी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री
भूपेश बघेल को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक बृजेश कुमार ने सौजन्य मुलाकात कर किताबंे भेंट की। इस अवसर पर बस्तर सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, राज्य के आबकारी मंत्री कवासी लखमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप, अंतागढ़ विधायक अनुप नाग, कमिश्नर बस्तर संभाग जी.आर. चुरेन्द्र, डीआईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल देव, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 5, 2026 /
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...
By User 6 /
March 9, 2026 /
रायपुर : के टैगोर नगर इलाके में एक युवती के परिवार को फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज...
By User 6 /
March 7, 2026 /
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक,...
By User 6 /
March 9, 2026 /
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शादी का झांसा देकर शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली एक युवती से दोस्ती कर युवक ने उसके साथ...
By User 6 /
March 7, 2026 /
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...
By User 6 /
March 6, 2026 /
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...
By User 6 /
March 6, 2026 /
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...
By User 6 /
March 5, 2026 /
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...
By User 6 /
March 5, 2026 /
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...
By User 6 /
March 6, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...