Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने चारामा को दी 183 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने चारामा को दी 183 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

लखनपुरी को उप तहसील का दर्जा देने की घोषणा
भानुप्रतापपुर, दुगूर्कोंदल एवं चारामा विकासखंड में 62 देवगुड़ी और 24 घोटुल निर्माण सहित अनेक घोषणाएं की
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांकेर जिले के तहसील मुख्यालय चारामा में आयोजित राजीव मितान क्लब सदस्य एवं महिला शक्ति सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर उनके द्वारा 183 करोड़ 6 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया, इनमें 64 करोड़ 22 लाख रूपए के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 118 करोड़ 84 लाख रूपए के 40 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। उन्होंने इस अवसर पर लखनपुरी को उप तहसील का दर्जा प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर, दुगूर्कोंदल एवं चारामा विकासखण्ड में कुल 14 नग खाद गोदाम भवन निर्माण के लिए 02 करोड़ 80 लाख रूपए तथा इन तीनों विकासखण्डों में 62 देवगुड़ी निर्माण हेतु 03 करोड़ 41 लाख रूपए एवं 24 घोटुल निर्माण के लिए 02 करोड़ 64 लाख रूपए, 25 रंगमंच निर्माण के लिए एक करोड़ 25 लाख रूपए, 73 सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 03 करोड़ 65 लाख रूपए और चारामा के सरार तालाब का जीर्णाेद्धार एवं सौंदर्यीकरण हेतु एक लाख रूपए तथा स्वामी आत्मानंद इग्लिश मीडियम स्कूल चारामा में सीसी सड़क, मंच एवं गेट निर्माण के लिए 34 लाख रूपए स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में चारामा विकासखण्ड के ग्राम तारसगांव के ईश्वरी स्व-सहायता समूह एवं ग्राम उड़कुड़ा जोगी स्व-सहायता समूह को कचरा कलेक्शन एवं पृथककरण हेतु ई-रिक्शा का चाबी सौंपा। नारी जागरण महिला स्व-सहायता समूह गोटीटोला एवं अन्नपूर्णा महिला स्व-सहायता समूह कुरूर्भाट को किराना व्यवसाय हेतु 01-01 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया।
-राज्य सरकार नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही
राजीव मितान क्लब सदस्य एवं महिला शक्ति सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को सभी मूलभूत सुविधाएं- सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा इत्यादि मुहैया कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। कुपोषण दूर करने के लिए बच्चों एवं माताओं को गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से हाट-बाजारों में मरीजों को उपचार मिल रहा है, इसकी शुरूआत बस्तर संभाग से हुई थी, जिसे पूरे राज्य में क्रियान्वित किया गया है। मलेरिया मुक्त बस्तर अभियान के भी सार्थक परिणाम मिले हैं, इससे उल्टी-दस्त, मलेरिया के प्रकरण में उल्लेखनीय कमी पाई गई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को सस्ते दर पर ब्रान्डेड दवाई उपलब्ध कराने के लिए श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स खोले गए हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के बाद अब जिलों में उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांकेर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना बड़ी उपलब्धि है, यहां डॉक्टरों की कमी नहीं होने दी जायेगी।
-हमारी सरकार किसान हितैषी है, किसानों के कर्ज माफ किए गए
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी है, किसानों के कर्ज माफ किये गये, किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिया जा रहा है। कोदो-कुटकी के भी समर्थन मूल्य तीन हजार रूपए प्रति क्विंटल घोषित किये गये हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजनांतर्गत किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना के तहत दो रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है, इस योजना को देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाये जा रहे हैं, जो रासायनिक खाद का विकल्प बनेगा। इस साल 20 लाख मीट्रिक टन वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ के किसान आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजीव मितान क्लब को प्रत्येक साल एक लाख रूपए की सहायता प्रदान किया जा रहा है, इन क्लबों के माध्यम से खेलकूद, तीज-त्यौहार इत्यादि गतिविधियों का आयोजन कर संस्कृति के संरक्षण का कार्य किया जायेगा, क्लब को शासकीय योजनाओं एवं रोजगार से संबंधित जानकारी भी दी जायेगी।
छत्तीसगढ़ में महिला, दीदी अच्छा कार्य कर रही
कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री अनिला भेंड़िया ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिला, दीदी अच्छा कार्य कर रही हैं, सरकार द्वारा उन्हें स्व-रोजगार के लिए सहायता भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का हर व्यक्ति, युवा शिक्षित हों तथा शिक्षा ग्रहण कर काम का सृजन करें, ताकि आने वाली पीढ़ी को काम की कोई कमी न हो। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना से घर के दरवाजे तक ईलाज की सुविधा पहुंच गई है। कांकेर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना भी हुई है, जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को मिलेगा। कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, गौ-सेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नितिन पोटाई, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमंत धु्रव, सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष हरीश कवासी, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम सहित जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

आर्थिक संघर्ष के बीच बाबूलाल हेम्ब्रम ने वेटलिफ्टिंग में बनाई पहचान

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:आर्थिक तंगी से जूझते हुए झारखंड के युवा वेटलिफ्टर बाबूलाल हेम्ब्रम अपनी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में लगातार पहचान बना रहे हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अरुणाचल के खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मार्च 2026:खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित पुरुष 88 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

अंबिकापुर में सजेगा खेल महाकुंभ, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ की कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

By User 6 / March 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर : अंबिकापुर में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। गांधी स्टेडियम में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में देश के अलग अलग राज्यों से आए...

आज का राशिफल

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *