Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री ने दृष्टिहीन बच्चों के समुचित इलाज के दिये निर्देश - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री ने दृष्टिहीन बच्चों के समुचित इलाज के दिये निर्देश

रायपुर। आरागाही में दृष्टिहीन बच्चों की मां अनति देवी ने मुख्यमंत्री से बच्चों के इलाज की मांग की । मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा बच्चों को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया ।

महिलाओं की मांग पर गोपालपुर गौठान में पोहा चिवड़ा मिल और कलस्टर भवन की मंजूरी
रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने राजपुर विकासखंड के गोपालपुर गौठान में काम कर रहे संग सहेली स्व सहायता समूह की सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा चर्चा की। उन्होंने गौठान में चल रही आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली और महिलाओं के कार्याे पर खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं की मांग पर गौठान में मुर्रा निर्माण, चिवड़ा निर्माण यूनिट लगाने की स्वीकृति दी। साथ ही समूह लिए क्लस्टर भवन निर्माण की भी मंजूरी दी। मुख्यमंत्री बघेल ने स्व सहायता समूह की महिलाओं और गोबर विक्रेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गौठान के माध्यम से हम गौसेवा करते हैं। वैसे ही रासायनिक खाद की जगह वर्मी कम्पोस्ट का फसल में उपयोग कर धरती मॉ की सेवा कर सकते हैं। इससे धरती उर्वरा बनी रहेगी और हमारे कृषि उत्पाद भी पौष्टिक होगें। जिससे हमारी स्वास्थ सुरक्षा भी होगी। गौठान के माध्यम से स्व सहायता समूहो और गौपालको को लाभ मिल रहा है। गौठान समितियां भी स्वालंबी हो रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा की भेंट मुलाकात अभियान कल 4 मई से प्रारंभ हुआ है। जिसके तहत किसान, महिला स्वसहायता समूह कि महिलाओ, जनप्रतिधियों, आमजनता से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। वे स्कूल और अन्य शासकीय कार्यालय का निरीक्षण कर रहे हैं। बघेल ने कहा कि गोधन न्याय योजना से जहां गोपालको को लाभ मिल रहा हैं वहीं 03 हजार से अधिक स्व सहायता समूहों का स्वावलंबी होना गर्व की बात है।
-मुख्यमंत्री ने राजपुर में दी 31 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात
रायपुर। भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर में 31 करोड़ रुपये से अधिक के 20 विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में सामरी विधानसभा क्षेत्र में लगभग साढ़े छब्बीस करोड़ रुपये की लागत के 18 विकास कार्यों का शिलान्यास और साढ़े चार करोड़ रुपये के लागत के 2 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन कार्यों का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने आज जिन कार्यों का शिलान्यास किया उनमें सामरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकासखंड शंकरगढ़ में नवीन आईटीआई छात्रावास भवन निर्माण के लिए 105.480 लाख रुपए, एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना के तहत 572.87 लाख रूपए की लागत से उधवाकठरा, ककना, अमड़ीपाराण् इंदाकोना नलजल प्रदाय योजनाएं इसी प्रकार रेटोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना के तहत 826.64 लाख रूपए की लागत से शाहपुर, कोट, मदगुरी, भुलसीकला, बरियों में नलजल प्रदाय योजना शामिल हैं। इसी प्रकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत 303 लाख रूपए की लागत से 9 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें राजपुर, कुसमी, शंकरगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 10 बिस्तरीय आईसोलेशन वार्ड, शंकरगढ़ के भुवनेश्ववर में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन, राजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 01 नग 2 एफ-टाईप क्वार्टर, राजपुर, शंकरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 20 बिस्तरीय वार्ड, विकाखण्ड कुसमी के हिर्री और इदरीपाठ में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार आदिवासी विकास आदिम जाति कल्याण अंतर्गत 325.520 लाख रूपए लागत से आदिवासी कन्या आश्रम सबाग और धंधापुर में भवन निर्माण, छत्तीसगढ़ स्टेट वायर हाउसिंग कार्पाेरेशन, के अंतर्गत 593.425 लाख रूपए लागत से राजपुर में 5400 मीटरिक टन क्षमता गोदाम निर्माण, कुसमी में 3600 मीटरिक टन क्षमता गोदाम निर्माण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, के अंतर्गत 27.80 लाख रूपए की लागत से पोस्ट मै. कन्या छात्रावास कुसमी का भवन संबंधित कार्य, प्री मै. बालक छात्रावास राजपुर का भवन उन्नयन कार्य, प्री. मै. बालक छात्रावास राजपुर कैम्पस के साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 139.35 लाख रूपए लागत से 2 कार्यों का शिलान्यास किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया उनमें छत्तीसगढ़ स्टेट वायर हाउसिंग कार्पाेरेशन के अंतर्गत 346.535 लाख रूपए की लागत से निर्मित एक कार्य, लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 105.480 लाख रूपए लागत से एक निर्माण कार्य शामिल है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में 6 नए मेडिकल कॉलेज मंजूर, स्वास्थ्य सेवाओं पर CM साय का बड़ा निर्देश

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...

राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ शक्तिपीठ परियोजना: पांच प्रमुख मंदिरों को जोड़कर बनेगा धार्मिक पर्यटन कॉरिडोर

By User 6 / October 15, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 से 11 नवंबर तक स्कूल बंद

By User 6 / October 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई

By Reporter 5 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...

नोनी सशक्तिकरण योजना से निकिता के सपनों को मिला संबल, पढ़ाई के लिए मिले 20 हजार रुपये

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *