मुख्यमंत्री ने सिकोला में हाईटेक नर्सरी का किया लोकार्पण

 

 उचित वातावरण में 5 से 50 गुना तक वृद्धि दर्ज कर पाएंगे पौधे
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन के सिकोला में स्थित हाईटेक नर्सरी का लोकार्पण किया। 3 करोड़ 8 लाख रुपये की लागत से बनी इस नर्सरी में नेचुरल वेंटिलेटेड शेड नेट के चलते पौधे 5 गुना से 50 गुना तक वृद्धि दर्ज कर सकेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कदम्ब का पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हाईटेक नर्सरी के माध्यम से बड़े पैमाने पर पौधे उगाए जा सकेंगे। इससे पौधरोपण के कार्य को बढ़ावा मिलेगा और तेजी से हरियाली प्रसार की दिशा में काम किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि परिसर में बाउंड्री वॉल, फॉरेस्ट गार्ड क्वार्टर, एडमिन ब्लॉक, सपोर्ट बिल्डिंग सिंचाई व्यवस्था का निर्माण भी किया गया है। यहां 50 हजार पौधों की तैयारी आरंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर नर्सरी का अवलोकन भी किया। हाईटेक नर्सरी की विशेषता है कि यहां पर एग्जॉटिक पौधों का रोपण भी हो सकेगा। वन विभाग के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां ग्रीन हाउस फैन कूलिंग की सुविधा भी है। इससे एग्जॉटिक पौधों की रोपणी में भी मदद मिलेगी। एग्जॉटिक पौधों के आरंभिक रिवाइवल में काफी कठिनाई होती है। नर्सरी के वेंटिलेटेड नेट के चलते यहां के सुरक्षित वातावरण में एग्जॉटिक पौधों को प्रतिरोधक क्षमता मिल पाएगी। इसके साथ ही पाली हाउस में बीजों का अंकुरण भी कम समय पर होगा। अधिकारियों ने बताया कि पाली हाउस में बीजों का अंकुरण कम समय पर हो जाएगा। तापमान और आर्द्रता के नियंत्रण के माध्यम से यह संभव हो पाएगा। इन पौधों पर कीट पतंगों का प्रकोप भी नहीं होगा। अक्सर कीट पतंगों के चलते पौधों की वृद्धि प्रभावित होती है और आरंभिक स्तर पर कीट पतंगों के नुकसान से पौधों को बचाना कठिन हो जाता है। ड्रिप के माध्यम से उर्वरकों का प्रयोग भी आसानी से हो पाएगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यहां काम कर रही स्वसहायता समूह की महिलाओं के साथ फोटो भी खिंचाई और उनसे कहा कि पौधरोपण के कार्य को तेजी से बढ़ावा देना है। इस नर्सरी के माध्यम से क्षेत्र के किसानों को आसानी से पौधे प्राप्त हो पाएंगे और पाटन क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों का उत्पादन तेजी से बढ़ेगा। इस दौरान पर्यावरण एवं वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पाटन क्षेत्र के निवासियों के लिए हाईटेक नर्सरी बेहतरीन सुविधा होगी। इसके चलते यहां फलोद्यानों के विकास में भी मदद मिलेगी। हाईटेक नर्सरी होने से एग्जॉटिक पौधों के बड़े मार्केट की संभावना भी पाटन क्षेत्र में तैयार होगी। इस दौरान पीसीसीएफ श्री राकेश चतुवेर्दी, सीसीएफ श्री बीपी सिंह, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव वन मंडल अधिकारी श्री शशि कुमार एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

देश की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस ‘भारत टैक्सी’ शुरू, अमित शाह ने किया लॉन्च

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *