मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल का किया लोकार्पण

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना : 
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नये कलेवर के साथ शुक्रवार को राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक अंग्रेजी माध्यम स्कूल फाफाडीह का लोकार्पण किया। छत्तीसगढ़ सरकार की स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना के अंतर्गत निर्धन परिवारों को नि:शुल्क उच्च स्तरीय शिक्षा के संसाधन सुलभ कराने रायपुर के शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल को सर्व-सुविधायुक्त आधुनिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल का स्वरूप प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को अच्छे से पढ़ने और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने रसायन, जीवविज्ञान, भौतिक लैब, स्पोर्ट्स कक्ष, लाइब्रेरी और 10वीं, 8वीं क्लासरूम अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने रसायन लैब में विद्यार्थियों से प्रैक्टिकल की गतिविधिया देखी। जीवविज्ञान लैब में उन्हें शिक्षिका डॉली गुहा ने बताया कि विद्यार्थियों को विज्ञान के सिद्धांतों को आसानी से समझााने के लिए दैनिक उपयोग की चीजों का उपयोग किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने दही जमाने वाला बैक्टीरियां को देखने मोबाइल के लेंस से तैयार माइक्रोस्कोप के बारे में भी मुख्यमंत्री को बताया।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल को देखकर उनसे चर्चा की
मुख्यमंत्री ने इस दौरान लाइब्रेरी में आमाराइट प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल को देखकर उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री ने यहां 10वीं कामर्स की छात्रा कुमारी उर्वशी निर्मलकर और कुणाल साहू से स्कूल में पढ़ाई के संबंध में चर्चा की। छात्रा उर्वशी ने मुख्यमंत्री को बताया कि पूर्व में वह जिस स्कूल में अध्ययन करती थी वहां फीस जमा कर पाने में असमर्थ थी। शहीद स्मारक शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संबंध में जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना दाखिला इस स्कूल में कराया है। स्कूल में पढ़ाई बहुत अच्छी है। छात्र कुणाल साहू ने बताया कि पहले वह जिस स्कूल में पढ़ाई करता था वह घर से दूर था, घर के पास अंग्रेजी माध्यम में सर्वसुविधायुक्त स्कूल होने से और अच्छा पढ़ाई होने की जानकारी मिलने पर इस स्कूल में अपना एडमिशन कराया।
किसी विषय को देखने और समझने के लिए व्यापक दृष्टिकोण को होना जरूरी: मुख्यमंत्री
कक्षा 8वीं की छात्रा कुमारी प्रेरणा देवांगन से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी विषय को देखने और समझने के लिए व्यापक दृष्टिकोण को होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने विद्यालय की शिक्षिकाओं और स्टाफ से चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी पर विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी है। इसलिए बच्चों को अच्छी शिक्षा दें ताकि स्कूल के बच्चे अपना भविष्य बेहतर बना कर पूरे देश में स्कूल का नाम रौशन कर सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित मंत्रियों ने स्कूल प्रांगण में बने वॉलीबाल ग्राउण्ड में वॉलीबाल खेलकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। शहीद स्मारक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सर्व-सुविधायुक्त खेल मैदान, 11 क्लास रूम, 07 स्मार्ट क्लास रूम, 04 अति आधुनिक लैब, 01 उन्नत लाइब्रेरी, वृहद सभाकक्ष, भोजन कक्षा आदि का निर्माण कर इस पुराने विद्यालय को नया कलेवर प्रदान किया गया है।
इस अवसर पर स्कूल एवं शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, परिवहन एवं पर्यावरण आवास मंत्री मोहम्मद अकबर, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अशोक जुनेजा, महापौर ऐजाज ढ़ेबर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


साय कैबिनेट: होली से पहले किसानों को मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का अंतर

By User 6 / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के विकास, बजट और किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।   मंत्रिपरिषद ने...

ग्राहक को हेरोइन सप्लाई करते आरक्षक गिरफ्तार

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरक्षक हिमांशु बर्मन को हेरोइन की तस्करी करते पकड़ा गया। टिकरापारा थाना पुलिस ने आमानाका थाने में पदस्थ...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

आज का राशिफल

By Reporter 1 / February 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...

छत्तीसगढ़ में अंकित आनंद को सौंपा गया मह्त्वपूर्ण दायित्व

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
नवा रायपुर, 9 फरवरी।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अंकित आनंद को अतिरिक्त दायित्व सौंपने का आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित आनंद, जो वर्तमान में सचिव पद पर...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 6412 जोड़े, विश्व रिकॉर्ड दर्ज

By User 6 / February 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 फरवरी 2026।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता, अंत्योदय और संवेदनशील शासन की भावना को साकार करने वाली एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह योजना उन गरीब परिवारों के...

BJP विधायक देवयानी राणा ने उमर अब्दुल्ला के भाषण की उड़ा दी धज्जियां

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...

रास्ता पूछना पड़ा महंगा, चार बदमाशों ने अंगूठी, मोबाइल लूटे

By Rakesh Soni / February 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी में फिर लूट का मामला सामने आया है।बदमाशों ने फिर चाकू की नोक पर युवक को लूट लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हेमंत पटनायक और उसके दोस्त के साथ लूट सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के...

दिन में इडली–डोसा, रात में चोरी, पुलिस ने 6 शातिरों को दबोचा

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...

तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के लिए शुरू हुई मदद की मुहिम

By Reporter 1 / February 12, 2026 / 0 Comments
फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से करोड़ों चेहरों पर मुस्कान लाने वाले दिग्गज अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर का सामना कर रहे हैं। 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट...