Google Analytics Meta Pixel पाटन से मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना का किया शुभारंभ - Ekhabri.com

पाटन से मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना का किया शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम ठाकुराईन टोला में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर क्षेत्रवासियों को 31 करोड़ 63 लाख रुपए के विभिन्न निर्माण कार्यों की सौगात दी। इनमें 19 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाला लक्ष्मण झूला और 2 करोड़ 75 लाख की लागत से बनने वाला खारुन नदी का तटबंध भी शामिल है। सोनपुर में एक करोड़ 40 लाख की लागत से बनने वाले ग्लेजिंग यूनिट का भूमिपूजन भी उन्होंने किया। इससे कुम्हारों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने ठाकुराईन टोला में ही क्रेडा की सामुदायिक सिंचाई योजना का लोकार्पण भी किया। इससे सिकोला और ठाकुराईन टोला में किसानों के खेतों में तालाबों के माध्यम से जल पहुंचेगा। इसके अलावा उन्होंने 6 करोड़ 86 लाख के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न कार्यों का लोकार्पण भी किया।

‘मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना‘ का शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर पाटन से छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की नोनी सशक्तिकरण योजना का शुभारंभ करते हुए 16 हितग्राही बेटियों को 20-20 हजार रुपये के चेक सौंपे। पाटन से शुरू हुई इस योजना के तहत श्रमिक परिवारों की बेटियों की शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में सहायता के लिए छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत हितग्राहियों की प्रथम दो बेटियों के बैंक खाते में 20-20 हजार रूपए की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ठाकुराईन टोला में 19 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत बनने वाले लक्ष्मण झूला का किया भूमि पूजन किया। यह लक्ष्मण झूला 225 मीटर लंबा होगा इसके बनने से भक्तों को भगवान शिव के दर्शन करने आसानी होगी। ठकुराईन टोला भगवान शिव के श्रद्धालुओं का पाटन क्षेत्र में भगवान शिव के श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण केंद्र है। सावन सोमवार के मौके पर यहां बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है, लेकिन खारून नदी में जलस्तर अधिक होने की वजह से श्रद्धालुओं को दर्शन में काफी दिक्कत होती थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के दौरान भक्तों को आश्वस्त किया था कि यहां लक्ष्मण झूला बनेगा। गौरतलब है कि महाशिवरात्रि के मौके पर ठकुराईन टोला में बड़ा मेला लगता है लक्ष्मण झूला बन जाने के बाद लोगों की आवाजाही भी इस क्षेत्र में बढ़ जाएगी और ठकुराइन टोला प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। लक्ष्मण झूला बन जाने के बाद लोगों की आवाजाही भी इस क्षेत्र में बढ़ जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पाटन ब्लॉक में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 6 करोड़ 86 लाख रुपए की अधोसंरचना का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। झीठ में उन्होंने मॉडल रूरल रिसर्च हेल्थ यूनिट का भूमि पूजन भी किया इसकी लागत 2 करोड़ होगी। इसके अलावा उन्होंने पाटन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से ऑक्सीजन गैस प्लांट का लोकार्पण तथा दो करोड़ 2 लाख की लागत से बनने वाले स्टाफ क्वाटरों का पूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 37 लाख रूपए की लागत से निर्मित दस बेड आइसोलेशन सेंटर का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने जामगांव (एम), बेल्हारी, अचानकपुर में निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण भी किया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

मनी प्लांट से जुड़ी खास बातें , इस दिशा में रखें इस चमत्कारिक पौधे को

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...

महाभारत का फिर से होगा प्रकाशन, 14 सितंबर से देख सकेंगे शेमारू टीवी पर

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर वित्त मंत्री ने पांच जिलों की समीक्षा की

By Reporter 5 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...

हरतालिका तीज को लेकर संदेश, 14 सितंबर को रखा जाएगा व्रत

By User 6 / September 11, 2026 / 0 Comments
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...

हनुमान अंश फिल्म देखने पहुंचे साय, छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा  

By Reporter 5 / September 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *