Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री साय ने भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री साय ने भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन

नववर्ष 2026 की शुभ शुरुआत छत्तीसगढ़ में एक ऐतिहासिक पहल के साथ हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीरधाम जिले के भोरमदेव धाम में भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए वर्ष की शुरुआत छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य से होना राज्य के लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। महादेव शिव की आराधना, हरे-भरे वनांचल का प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं भोरमदेव धाम को अद्वितीय बनाती हैं। यह स्थल केवल धार्मिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रमुख केंद्र है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से इस कॉरिडोर का विकास किया जाएगा, जिसे काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को प्रदेश के पर्यटन विकास के लिए मील का पत्थर बताते हुए इसके लिए समस्त छत्तीसगढ़वासियों को बधाई दी।

 

 

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित और विकसित करने के प्रयासों की सराहना की और इस परियोजना के लिए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भोरमदेव को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने में यह परियोजना निर्णायक भूमिका निभाएगी। भोरमदेव मंदिर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरे-भरे जंगलों के बीच स्थित इस मंदिर को “छत्तीसगढ़ का खजुराहो” कहा जाता है। नागवंशी शासनकाल में निर्मित नागर शैली की यह वास्तुकला लगभग एक हजार वर्षों की साधना, शिल्पकला और सांस्कृतिक परंपराओं का जीवंत प्रमाण है। मंदिर की दीवारों पर उकेरी गई कलाकृतियां भारतीय स्थापत्य कला की समृद्ध विरासत को दर्शाती हैं। उन्होंने बताया कि सावन माह में निकलने वाली कांवड़ यात्रा और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं, जहां आदिवासी परंपराओं और शैव दर्शन का अनोखा संगम देखने को मिलता है। मड़वा महल और छेरकी महल जैसे ऐतिहासिक स्थल भी इस क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत करते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को उद्योग का दर्जा देकर इसे रोजगार और निवेश से जोड़ रही है। नई पर्यटन नीति और होम-स्टे पॉलिसी के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। सड़कों, रेल और हवाई संपर्क के विस्तार से दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच आसान होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Read Also  आकांक्षी जिला दंतेवाड़ा में नवाचारों को केन्द्र सरकार ने सराहा

 

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भोरमदेव कॉरिडोर का भूमिपूजन न केवल कबीरधाम जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आने वाले हजार वर्षों तक भोरमदेव मंदिर की विरासत को संरक्षित रखने का कार्य करेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सांस्कृतिक दृष्टि का सशक्त उदाहरण बनेगी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भोरमदेव क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे और स्वदेश दर्शन योजना में शामिल होने के बाद आज इसका भूमिपूजन होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि भोरमदेव के साथ-साथ पंचमुखी श्री बूढ़ा महादेव मंदिर के विकास पर भी कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, सांसद संतोष पाण्डेय, पंडरिया विधायक भावना बोहरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *