रायपुर, 14 फरवरी 2026।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि महाशिवरात्रि आस्था, साधना और आत्मचिंतन का पर्व है। यह पर्व व्यक्ति को संयम, सेवा, त्याग और समर्पण के मूल्यों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। भगवान शिव का जीवन करुणा, धैर्य और लोकमंगल का प्रतीक है, जो समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध कराता है।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। साथ ही छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।










